एक्सप्लोरर

Buxar Lok Sabha Seat: पूर्व IPS आनंद मिश्रा ने बक्सर से निर्दलीय चुनाव लड़ने के सवाल पर क्या कहा? बताई पूरी स्ट्रेटजी

Former IPS Anand Mishra: बक्सर लोकसभा सीट से पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा को बीजेपी से टिकट मिलने की चर्चा थी. टिकट नहीं मिलने पर पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की.

Buxar Lok Sabha Seat: गोपालगंज के मिथिलेश तिवारी को बक्सर लोकसभा सीट से बीजेपी ने टिकट दिया है. इससे बक्सर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. बक्सर लोकसभा सीट से पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा को टिकट मिलने की चर्चा चल रही थी. इस पूरे राजनीतिक समीकरण पर सोमवार को पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की. बातचीत में निर्दलीय चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमें तो एक अच्छा जॉब मिला हुआ था. उसको छोड़कर इस भरोसे आए थे कि बक्सर के लिए काम करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन बहुत बड़ा है. हमें भी लगा कि एक सिपाही के रूप में धरातल पर काम करने का मौका मिलेगा.

अब जो होगा बक्सर की जनता तय करेगी- आनंद मिश्रा 

आनंद मिश्रा ने कहा कि पद भी अपनी जगह है, हमें बक्सर के विकास के लिए काम करने की इच्छा थी. आगे दो-चार दिनों में पार्टी क्या करती है? इसका इंतजार है. अब जो होगा बक्सर की जनता तय करेगी. बक्सर का विकास काफी पीछे है. यहां पर बहुत चीजों पर काम करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के घोषित उम्मीदवार लोगों से नहीं जुड़ पाएंगे जिस तरह हम जुड़े हुए हैं. जिन लोगों के लिए आप उम्मीदवार हैं वह अपना नहीं मान रहे हैं तो किसी को काम करने में बहुत दिक्कत होगी. 

बक्सर आध्यात्मिक नगरी है यहां उस तरीके से विकास नहीं हो पाया है जिस तरह होना चाहिए. बक्सर के लोगों को महरूम कर दिया जाए तो ऐसे में इस पर सोच विचार करना चाहिए.

आनंद मिश्रा के समर्थकों में है मायूसी

बताते दें कि बीजेपी ने बक्सर लोकसभा 33 के लिए उम्मीदवार के रूप में गोपालगंज के मिथिलेश तिवारी को चयनित किया है. हालांकि पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा काफी दिनों से बक्सर में लोगों के बीच जाकर सड़क जागरूकता से लेकर कई कामों में भाग ले रहे थे. ऐसे में टिकट नहीं मिलने पर आनंद मिश्रा समेत उनके समर्थक मायूस हैं. आगे देखना है कि आनंद मिश्रा आने वाले लोकसभा चुनाव में क्या करते हैं? यह देखना दिलचस्प होगा.

ये भी पढे़ं: Tejashwi Yadav: बिहार में INDIA गठबंधन में बनी सीटों पर सहमति, तेजस्वी बोले- 'पटना में होगा ऐलान'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget