एक्सप्लोरर

बिहार: पूर्व CM जीतन राम मांझी ने बिना किसी शर्त के NDA में शामिल होने का किया ऐलान

जीतन राम मांझी ने ऐलान करते हुए कहा कि वह बिना किसी शर्त के एक पार्टनर के रूप में एनडीए में शामिल होंगे. उनकी पार्टी हम का जेडीयू में विलय नहीं होगा.

पटना: महागठबंधन से अलग होने के बाद आखिरकार पूर्व सीएम और हम सुप्रीमो जीतन राम मांझी ने बुधवार को एनडीए में शामिल होने का ऐलान कर दिया. उन्होंने इस बात की जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर दी. जीतन राम मांझी ने यह ऐलान करते हुए कहा कि वह बिना किसी शर्त के एक पार्टनर के रूप में एनडीए में शामिल होंगे. उनकी पार्टी हम का जेडीयू में विलय नहीं होगा.

आरजेडी पर साधा निशाना

इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा, "हमने अपने कार्यकर्ताओं का मन टटोला, उसके बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचे." वहीं पीसी के दौरान जीतन राम मांझी ने आरेजडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा, "मेरा बेटा संतोष सातवीं या आठवीं पास नहीं है. बिना मांगे उन्होंने मेरे बेटे को एमलसी बनाया. यह दया से नहीं मेरिट से बना है. आरजेडी ने अररिया सीट हमारे कारण जीता था."

एनडीए में हमेशा मिला सम्मान

वहीं एनडीए की तारीफ करते हुए कहा कि एनडीए में मुझे हमेशा सम्मान मिला था. मैं लालू की गलत संगत में फंस गया था. वहां जाने के बाद लगा कि मैं गलत जगह चला आया हूं. वहां भाई-भतीजा और भ्रष्टाचार का बोलबाला है. उन्होंने कहा कि अभी मैं अपने मन से चुनाव लड़ने के पक्ष में नहीं हूं, लेकिन अगर मुझे चुनाव लड़ाएंगे तो लड़ूंगा.

नीतीश कुमार के संपर्क में थे जीतन राम मांझी

बता दें कि महागठबंधन से किनारा करने के बाद पिछले दिनों पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने सूबे के मुखिया नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की थी. उसी दिन यह तय हो गया था कि जीतन राम मांझी की नाव एनडीए के किनारे लगेगी. हालांकि उस दिन इस संबंध में पूछे जाने पर पार्टी प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा था कि क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर मुलाकात की गई है. इसे राजनीतिक ना समझें. पार्टी आगे क्या निर्णय लेगी आपको कुछ दिनों में बता दिया जाएगा.

तेजस्वी यादव के रवैये से थे नाराज

मालूम हो कि जीतन राम मांझी ने महागठबंधन से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के मनमाने रवैये से नाराज होकर किनारा किया है. दरअसल, जीतन राम मांझी महागठबंधन में लगातार कॉर्डिनेशन कमेटी के गठन की मांग कर रहे थे ताकि चुनाव के पहले सीट और सीएम कैंडिडेट को लेकर स्थिति स्पष्ट हो जाए. लेकिन बार-बार कहने और अल्टीमेटम देने के बावजूद तेजस्वी यादव ने उनके बातों पर ध्यान नहीं दिया नतीजतन जीतन राम मांझी महागठबंधन से अलग हो गए.

बिहार में जेईई मेन्स, नीट और एनडीए के परीक्षार्थियों के लिए चलेंगी 8 जोड़ी इंटरसिटी स्पेशल ट्रेन, जानें रूट के बारे में सब कुछ

बिहार चुनाव: जेडीयू के खिलाफ उम्मीदवार उतारने पर विचार कर रही है एलजेपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget