एक्सप्लोरर

Bihar Politics: नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री बनने के सारे गुण, जहां वो वहां मैं... अमित शाह से मुलाकात के बाद बोले मांझी

Jitan Ram Manjhi: अमित शाह से मुलाकात के बाद जीतन राम मांझी सुर्खियों में आ गए हैं. इसको लेकर गुरुवार को उन्होंने मीडिया से बातचीत की और नीतीश कुमार को लेकर भी बयान दिया.

पटना: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से 'हम' प्रमुख जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) की मुलाकात के बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं. कयासों के सवाल पर जीतन राम मांझी ने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) एक योग्य प्रधानमंत्री उम्मीदवार हैं. विपक्षी एकता के लिए सफल प्रयास कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के साथ वो हमेशा रहेंगे. दशरथ मांझी को भारत रत्न दिए जाने के संबंध में अमित शाह से मुलाकात हुई थी.

'हमेशा नीतीश कुमार के ही साथ रहेंगे'

जीतन राम मांझी ने कहा कि दिल्ली में नीतीश कुमार से मुलाकात के लिए समय मांगा है लेकिन अभी तक समय नहीं मिला है. शाम की फ्लाइट से नीतीश कुमार पटना जा रहे हैं और उसी फ्लाइट मुझे भी पटना जाना है तो इस दौरान ही उनसे बातचीत हो सकती है. एनडीए में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजनीति में मैंने कसम ली है कि हमेशा नीतीश कुमार के ही साथ रहेंगे.

नीतीश कुमार में हैं पीएम के लिए सभी गुण- जीतन राम मांझी

आगे 'हम' प्रमुख ने कहा कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने के लिए सभी गुण हैं. विपक्षी एकता के लिए वो ईमानदारी से प्रयास कर रहे हैं, जिससे 2024 चुनाव में परिवर्तन हो सके.

मुलाकात से सियासी पारा चढ़ा

बता दें कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी की अमित शाह से मुलाकात को लेकर सियासी गलियारों में अटकलें तेज हैं. गुरुवार को जीतन राम मांझी ने अमित शाह से मुलाकात की. इस मुलाकात से सियासी पारा चढ़ गया है. यह मुलाकात नीतीश कुमार को टेंशन भी दे सकती है क्योंकि जीतन राम मांझी भी पलटी मारने में कभी देरी नहीं करते हैं. कई बार ऐसा कर चुके हैं. साथ ही जीतन राम मांझी शराबबंदी कानून पर सवाल उठाते रहे हैं. बार-बार बोलते हैं कि दलित पिछड़ों को इस शराबबंदी कानून के तहत जेल में डाला गया. इससे अटकलों का दौर शुरू हो गया है.

ये भी पढ़ें: Atiq Ahmad Son Encounter: अतीक के बेटे असद अहमद के एनकाउंटर पर बोले गिरिराज सिंह, योगी से सीखें नीतीश कुमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget