एक्सप्लोरर

Atiq Ahmad Son Encounter: अतीक के बेटे असद अहमद के एनकाउंटर पर बोले गिरिराज सिंह, योगी से सीखें नीतीश कुमार

BJP Reaction on Asad Ahmed Encounter: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पटना में बयान दिया है. अतीक अहमद के बेटे के एनकाउंटर पर प्रतिक्रिया देते हुए नीतीश पर तंज कसा है.

पटना: उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) में फरार असद अहमद (Asad Ahmed) और शूटर गुलाम का यूपी के झांसी में गुरुवार को एनकाउंटर हो गया. इस एनकाउंटर पर बीजेपी के कद्दावर नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रितक्रिया दी है. गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने पटना में कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) को योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से सीख लेनी चाहिए.

गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर कानून व्यवस्था को देखना हो और सामान्य नागरिक कैसे अपने को सुरक्षित महसूस करता है यह देखना हो तो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को योगी से सीख लेनी चाहिए.

उमेश पाल हत्याकांड में वांटेड थे असद और गुलाम

बता दें कि असद अहम का पुत्र अतीक अहमद और गुलाम पुत्र मकसूदन, दोनों प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में वांटेड थे. इन दोनों ने आरोपियों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था. झांसी में डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में यूपी एसटीएफ टीम के साथ मुठभेड़ में मारे गए गए. दोनों के पास से विदेशी कई हथियार बरामद किए गए हैं.

बिहार बीजेपी के अलावा उधर यूपी से भी नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था पर बड़ी बैठक बुलाई है. योगी ने यूपी एसटीएफ की तारीफ की है. अमिताभ यश और उनके अधिकारियों की सराहना की.

बता दें कि असद अहमद के एनकाउंटर की जानकारी पाकर अतीक अहमद प्रयागराज स्थित कोर्ट रूम में गश खाकर बैठ गया. उसे चक्कर आने लगा. उसकी तबीयत बिगड़ गई. अतीक का भाई अशरफ भी शांत होकर खड़ा हुआ है. अतीक की आंखों से आंसू गिर पड़े. इस एनकाउंटर के बाद गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार को तंज कसते हुए पटना में बयान दिया है.

यह भी पढ़ें- Indepth Story: जीतन राम मांझी भी पलटी मारने में नहीं करते देरी, अमित शाह से मुलाकात के हैं सियासी मायने? | बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर के चश्मदीद ने बताई आंखों देखी, सामने आ गई पूरी कहानी! VIDEO
भरत तिवारी एनकाउंटर के चश्मदीद ने बताई आंखों देखी, सामने आ गई पूरी कहानी! VIDEO
गृह मंत्री अमित शाह से मिले चिराग पासवान, भरत तिवारी के एनकाउंटर पर क्या बात हुई?
गृह मंत्री अमित शाह से मिले चिराग पासवान, भरत तिवारी के एनकाउंटर पर क्या बात हुई?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के गढ़ से लड़ेंगे प्रशांत किशोर? जन सुराज ने कहा- '5 जुलाई को...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के गढ़ से लड़ेंगे प्रशांत किशोर? जन सुराज ने कहा- '5 जुलाई को...'
भरत तिवारी एनकाउंटर केस में मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, 'मुख्यमंत्री ने कहा था वह लड़का…'
भरत तिवारी एनकाउंटर केस में मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, 'मुख्यमंत्री ने कहा था वह लड़का…'

वीडियोज

Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?
Cloudburst in Jammu Kashmir | Flash Flood Video: बादल फटने से सड़कों पर आया सैलाब, यातायात ठप
Ram Mandir Donation Scam: जो जनता से हारे, 27 में श्रीराम के सहारे? | Champat Rai | Ayodhya | UP
PM Modi | Japan India Summit | Sanae Takaichi | Chaar Ki Chaal: भारत-जापान के बीच ऐतिहासिक समझौता!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget