एक्सप्लोरर

Sharda Sinha Health: लोक गायिका शारदा सिन्हा की हालत नाजुक, दिल्ली AIIMS में वेंटिलेटर पर शिफ्ट

Sharda Sinha Health News: लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत काफी समय से खराब चल रही है. बता दें कि कुछ दिन पहले उनके पति का निधन हो गया था.

Sharda Sinha News: मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा की हालत गंभीर है. सूत्रों के अनुसार, आज (4 नवंबर) कुछ घंटों पहले उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है. बता दें कि शारदा सिन्हा कैंसर से पीड़ित हैं. 26 अक्टूबर को दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया था.

मिली जानकारी के अनुसार इंफेक्शन बढ़ने के बाद लोक गायिका शारदा सिन्हा को आईसीयू में रखा गया है. सूत्रों ने बताया है कि शारदा सिन्हा का इलाज जारी है. ऐसे में डॉक्टर उनकी सेहत को लेकर निगरानी कर रहे हैं. वहीं, शारदा सिन्हा साल 2018 से मल्टीपल मायलोमा से जूझ रही हैं. तकरीबन दो हफ्ते से अस्पताल में वे भर्ती में हैं.

बॉलीवुड में भी गा चुकी हैं गाना

बता दें कि शारदा सिन्हा कई भाषा में लोकगीत गा चुकी हैं. वे मैथिली और भोजपुरी लोकगीतों को अपनी आवाज दे चुकी हैं. इसके अलावा बॉलीवुड की भी कई फिल्मों में शारदा सिन्हा ने लोकगीत गाए हैं. वे फिल्म 'मैंने प्यार किया' और 'हम आपके हैं कौन' के लिए भी गाने गा चुकी हैं. वहीं, पिछले 30 अक्टूबर को उनके पुत्र अंशुमान सिन्हा ने शारदा सिन्हा के नए गीत का ऑडियो रिलीज जारी करके छठ प्रेमियों को खुशखबरी दी थी. आज खुद उनके पुत्र अंशुमन सिन्हा ने छठ पूजा का नया वीडियो रिलीज किया है.

छठ की गीत है काफी प्रसिद्ध

वहीं, शारदा सिन्हा के लोकगीत छठ पूजा के दौरान खूब चर्चा में रहती हैं. बिहार में छठ के दौरान उनके लोकगीतों को खूब सुना जाता है. छठ पूजा अब नजदीक है और इससे पहले शारदा सिन्हा की बिगड़ी तबीयत को लेकर उनके चाहने वाले मायूस हो गए हैं. वहीं, कुछ दिन पहले शारदा सिन्हा के पति डॉ. ब्रिज भूषण सिन्हा का निधन हो गया था. उनकी उम्र 80 साल की थी. घर में ही गिर जाने की वजह से उनके सिर में चोट आई थी. चोट से ब्रेन हेमरेज कर गया था. 

ये भी पढ़ें: Nitish Kumar: छठ को लेकर एक्शन में CM नीतीश, घाटों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को दिए कई फरमान

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 7 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget