एक्सप्लोरर

Bihar Flood: गोपालगंज में निचले इलाके को खाली करने का आदेश, गंडक नदी खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर

Flood in Bihar: गोपालगंज में तटबंधों पर निगरानी बढ़ा दी गई है. तटबंधों पर अधिकारी और इंजीनियरों की टीम कैंप कर रही है. बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्राइवेट नाव के परिचालन पर रोक लगा दी गई है.

गोपालगंज: नेपाल में जोरदार बारिश होने के बाद गंडक नदी उफान पर है. गोपालगंज में नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. पतहरा में खतरे के निशान को पार कर पानी का लेवल एक मीटर ऊपर पहुंच गया है. जलस्तर का बढ़ना लगातार जारी है. वाल्मीकिनगर बराज से गंडक नदी में बुधवार (9 अगस्त) की सुबह 2.90 लाख तो शाम छह बजे 2.39 लाख क्यूसेक डिस्चार्ज दर्ज की गई. नदी के बढ़ते जलस्तर से तटबंधों पर दबाव बढ़ा हुआ है.

बढ़ते जलस्तर को देखते हुए डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने निचले इलाके के लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थल पर चले आएं. रात में ही पानी जिले के छह प्रखंडों के 43 गांवों में फैलने की आशंका है. संबंधित अंचलों के सीओ गांवों में माइक से लोगों से अपील कर रहे हैं. तटबंधों पर निगरानी बढ़ा दी गई है. तटबंधों पर अधिकारी और इंजीनियरों की टीम कैंप कर रही है.

Bihar Flood: गोपालगंज में निचले इलाके को खाली करने का आदेश, गंडक नदी खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर

मुख्य अभियंता अशोक कुमार रंजन, कार्यपालक अभियंता प्रमोद कुमार, सहायक अभियंता ओसामा वारिशी, पतहरा से लेकर बंगरा घाट तक निगरानी कर रहे हैं. यूपी के अहिरौली दान से विशुनपुर बांध भसही, काला मटिहनियां, फुलवरिया, पटेलनगर, विशंभरपुर में निरीक्षण किया. कुचायकोट सीओ सुमन सौरभ, थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में बांध पर निगरानी बढ़ा दी गई. सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम प्रत्येक एक किलोमीटर पर श्रमिक तैनात किए गए हैं.

तटबंधों में आए रेनकट को दुरुस्त करने में जुटा विभाग

सिधवलिया प्रखंड में मानसून की सक्रियता से हो रहा है मूसलाधार बारिश से रेनकट की समस्या उत्पन्न हो गई. सिधवलिया सीओ अभिषेक कुमार तटबंधों का निरीक्षण कर रेनकट को भरने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली से मिट्टी से भरने का कार्य शुरू करा दिया.

Bihar Flood: गोपालगंज में निचले इलाके को खाली करने का आदेश, गंडक नदी खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर

प्राइवेट नाव के परिचालन पर लगाई गई रोक

बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्राइवेट नाव के परिचालन पर रोक लगा दी गई है. बांध के प्रत्येक एक किलोमीटर पर गंडक विभाग के द्वारा दो कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं. रात में निगरानी के लिए जेनरेटर से लाइट की व्यवस्था की गई है. सरकारी छह नाव की व्यवस्था है. तिरपाल सहित अन्य सामग्री को स्टॉक किया गया है. बैकुंठपुर सीओ पंकज कुमार ने बताया कि निचले इलाके के लोगों को सतर्क किया गया है. सीतलपुर, पकहा और बहरामपुर ये तीन गांव गंडक नदी के निचले इलाके में आते हैं. इन्हें हाई अलर्ट पर रखा गया है. बांधों की निगरानी बढ़ा दी गई है. 15 नाव की व्यवस्था प्रखंड में है.

डीएम खुद कर रहे मॉनीटरिंग

डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी के निर्देश पर गंडक नदी के बांधो पर 24 घंटे लगातार संबंधित पदाधिकारियों द्वारा पेट्रोलिंग की जा रही है. पदाधिकारियों से स्थिति के पल-पल की खबर ले रहे हैं. जिला प्रशासन द्वारा गंडक नदी के निचले इलाके में रहने वाले नागरिकों को अपने मवेशियों के साथ ऊंचे स्थानों पर शरण लेने को कहा गया है. सभी दियारा वासियों को अपने जानमाल की सुरक्षा के लिए के लिए ऊंचे स्थानों पर चले जाने का निर्देश दिया गया है. साथ ही अपने मवेशियों को भी ऊंचे स्थानों पर ले जाने के निर्देश दिए गए हैं. 

यह भी पढ़ें- Vaishali News: हाजीपुर सदर अस्पताल में तोड़फोड़, मौत के बाद बवाल, इमरजेंसी में नहीं थे डॉक्टर, हंगामा देख भागी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप
वंदे मातरम् विवाद: 'टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले...', मांझी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
वंदे मातरम् विवाद: 'टुकड़े-टुकड़े गैंग वाले...', मांझी का कांग्रेस पर बड़ा हमला

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget