एक्सप्लोरर

मुजफ्फरपुर में घर में भभकी आग, मामा-भांजी की जिंदा जलने से मौत, सामने आई बड़ी वजह

Muzaffarpur Fire News: मुजफ्फरपुर में पेट्रोल पंप कर्मी दिलीप कुमार राय के घर में अचानक आग लग गई. करीब डेढ़ घंटे की मशक्त के बाद आग पर काबू पाया गया. घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

Bihar Fire News: बिहार के मुजफ्फरपुर में मंगलवार (04 फरवरी) की रात एक बड़ा हादसा हो गया. कांटी थाना क्षेत्र में एक घर में आग लगने से दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. मरने वालों में 35 वर्षीय दिलीप कुमार राय और उनकी 17 वर्षीय भांजी शालू कुमारी शामिल हैं.

चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग दिलीप कुमार के घर के पहुंचे. इसके बाद उनकी (दिलीप कुमार) पत्नी को बचाया गया. सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक मामा-भांजी की आग से झुलसकर मौत हो गई थी.

घर में रखे पेट्रोल ने पकड़ी आग

पूरा मामला मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के पठानटोली गरम चौक का है. मोतीपुर थाना क्षेत्र इलाके के बटरोल के रहने वाले दिलीप कुमार पिछले एक साल से किराए के मकान में रह रहे थे. उनकी 17 वर्षीय भांजी शालू कुमारी भी मामा-मामी के साथ रहकर इंटर की परीक्षा दे रही थी. दिलीप कुमार राय पेट्रोल पंप पर काम करते थे. मंगलवार रात को अचानक दिलीप कुमार के मकान में रखे पेट्रोल में किसी वजह से आग लग गई. देखते ही देखते मामा-भांजी आग की चपेट में आ गए.

इस दौरान दिलीप कुमार की पत्नी भी वहां मौजूद थी. उन लोगों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग वहां पहुंचे और दिलीप कुमार की पत्नी को बचा लिया गया. पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

मामले पर क्या बोली पुलिस?

कांटी थाना के एसएचओ सुधाकर पांडेय ने बताया कि एक घर में आग लगने की सूचना पर हम लोग पहुंचे थे. आग बुझाने में करीब डेढ़ घंटे का समय लगा तब तक दो लोगों की मौत हो गई थी. मामले की जांच की जा रही है. पूरे घर में पेट्रोल की गंध आ रही थी. सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. थानाध्यक्ष ने कहा कि एफएसएल की टीम को भी जांच के लिए कहा गया है.

अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी त्रिलोक नाथ झा ने बताया एक बड़े और दो छोटे वाहनों के द्वारा आग पर काबू पाया गया है. आग को बुझाने में करीब डेढ़ घंटा लग गया. घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: 'मैं अपनी विधानसभा सीट...', चुनाव को लेकर पवन सिंह की पत्नी का बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला
बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला
बिहार की राजनीति में फिर सवर्णों का दबदबा? MLC चुनाव के रिजल्ट से समझें
बिहार की राजनीति में फिर सवर्णों का दबदबा? MLC चुनाव के रिजल्ट से समझें
बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 9 जिलों में लगने जा रहा रोजगार मेला
बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 9 जिलों में लगने जा रहा रोजगार मेला
NIA का एक्शन, एके-47 की तस्करी मामले में पटना HC का वकील गिरफ्तार
NIA का एक्शन, एके-47 की तस्करी मामले में बिहार से वकील गिरफ्तार

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Embed widget