एक्सप्लोरर

कैमूर में पति-पत्नी के झगड़े में ससुर की मौत, महिला के मायके वालों ने लाठी-डंडों से बोला हमला

Kaimur News: कैमूर में गुरुवार को हुए घेरलू विवाद ने शुक्रवार को हिंसक रूप ले लिया. महिला के मायके वालों के हमले से उसके सुसर की मौत हो गई और उसका पति व सास घायल हो गए.

Bihar News: बिहार के कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के पर्वतपुर गांव में घरेलू झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया. पति-पत्नी के बीच में गुरुवार रात को झगड़ा हुआ था इसके बाद शुक्रवार को महिला के मायके पक्ष के 10 से 12 लोग उसके ससुराल पहुंचे. जहां उन्होंने महिला के पति, उसके सास-ससुर पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया. इस हमले में महिला के ससुर बनारसी सिंह की मौत हो गई और उसका पति व सास गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन तब तक बाकी लोग भाग निकले. वहीं पुलिस ने बनारसी सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. घायल 65 वर्षीय गुड़िया देवी और उनके बेटे संदीप को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

महिला के ससुर की मौत
गुड़िया देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरी बहू के साथ रात में गाली-गलौज हुई थी. जिसके बाद बहू किसी लड़के को बुलाकर बाइक से उसी रात चली गई. फिर शुक्रवार सुबह 5:00 बजे वापस घर आई और बोली कि पुलिस बुलाकर सबको जेल भिजवा देंगे. फिर दोपहर में 3:00 बजे के लगभग उसके मायके पक्ष से 10-12 लोग गाड़ी में सवार होकर आए और मारपीट करने लगे. जिससे मेरे पति की मौत हो गई है. मैं और मेरा बेटा संदीप घायल हो गए.

लाठी-डंडों से किया हमला
हमले में घायल संदीप कुमार ने बताया कि मेरी पत्नी और मां के बीच में झगड़ा हुआ था. जिसके बाद वह मायके पक्ष से अपने पिता बहनोई और भाई को बुलाकर लाई. उन्होंने लाठी-डंडों से हमारे ऊपर हमला कर दिया. जिसमें मेरा हाथ टूट गया है. मां के सिर में चोट आई है और पिताजी की मौत हो गई हैं.

मामले पर क्या कहती है पुलिस?
चैनपुर थाने के सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया महिला के मायके पक्ष के लोगों ने उसके ससुराल पहुंचकर उसके पति, सास और ससुर से मारपीट की है. जिसमें महिला के ससुर बनारसी सिंह की मौत हो गई है और सास गुड़िया देवी और पति संदीप कुमार घायल हो गए. उन लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है. एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

यह भी पढ़ें: Patna Accident: पटना में युवक की मौत के बाद बवाल, आग के हवाले किया ट्रैक्टर, कई दुकानों में तोड़फोड़ 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget