एक्सप्लोरर

सहरसा में किसान का शव मिलने से सनसनी, रॉड से पीट-पीटकर हत्या का शक, जांच में जुटी पुलिस

Saharsa News: सहरसा में किसान का शव मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. सभी बिंदुओं पर बारीकी से तफ्तीश की जा रही है.

Bihar News: सहरसा में बुधवार (14 मई, 2025) की सुबह किसान का शव मिलने से सनसनी फैल गई. मामला पतरघट थाना क्षेत्र के जमहरा काली स्थान का है. सूचना पर पुलिस के आलाधिकारियों ने पहुंचकर जांच पड़ताल की. शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया. मृतक की पहचान 55 वर्षीय मदन कुमार सिंह के रूप में की गई. परिजनों ने रॉड से हमला कर किसान की हत्या का शक जताया है. उन्होंने बताया कि बीती शाम (13 मई, 2025) को मदन कुमार बाइक से निकले थे. देर रात तक घर नहीं लौटने से परिजनों की चिंता बढ़ गई.

दोस्तों और परिचितों से पूछताछ का सिलसिला जारी रहा. आज मदन कुमार का शव जमहरा काली स्थान के समीप से बरामद किया गया. सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि पतरघट थाना अध्य्क्ष को शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी. बताया गया था कि 55 वर्षीय व्यक्ति का शव सड़क किनारे पड़ा हुआ है. सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया. शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.

संदिग्ध परिस्थितियों में किसान का मिला शव

सबूत और साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से तफ्तीश कर रही है. शव की सूचा पर ग्रामीणों की भीड़ भी उमड़ पड़ी थी.

लोहे के रॉड से हमला कर हत्या की आशंका

उन्होंने बताया कि शव संदिध्य परिस्थितियों में सड़क किनारे पड़ा हुआ था. मौके पर पहुंचे परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल था. किसान की हत्या करने का शक जताया गया है. हालांकि घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है. पुलिस परिजनों से भी पूछताछ करने में जुटी हुई है. जांच के बाद घटना का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget