एक्सप्लोरर

FACT CHECK: क्या बिहार के यूट्यूबर हर्ष राजपूत ने सच में खरीदी है 50 लाख की कार? यहां जानें सबकुछ

Harsh Rajput Audi Car: यूट्यूबर हर्ष राजपूत के मजेदार वीडियो तो सबने देखी होगी, लेकिन अभी उनके घर पर गाय के बगल में उनकी ऑडी कार वाली तस्वीर वायरल हो रही है.

Youtuber Harsh Rajput Video Audi Car Viral: यूट्यूबर हर्ष राजपूत (Harsh Rajput) इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. यूट्यूब पर हर्ष राजपूत के नाम से उनका चैनल है. वह अपने चैनल पर 'धर्मेंद्र धाकड़' के नाम से कई वीडियोज बनाते है जिसको लेकर पहले से ही वो काफी फेमस हैं. कोराना की वजह से देश में लगे लॉकडाउन में उनका यूट्यूब चैनल (Harsh Rajput Youtube Channel) का वीडियो ट्रेंड कर गया. इस चैनल से कई वीडियो वायरल हुए थे. अभी हर्ष राजपूत ऑडी कार (Audi car) को लेकर चर्चा में आ गए हैं.

दरअसल, कहा जा रहा है कि यूट्यूब की कमाई से हर्ष राजपूत ने अभी ऑडी कार कर खरीदी है. हमने कुछ फैक्ट चेक किए. पता चला कि उन्होंने ऑडी कार अभी नहीं खरीदी है. उनके इंस्टाग्राम अकाउंट (Instagram) से ऑडी कार वाली तस्वीर नवंबर 2022 में ही शेयर की गई थी. हालांकि ये इंस्टाग्राम अकाउंट वेरिफाइड नहीं है लेकिन अकाउंट उन्हीं का है. इस पर उन्होंने अपने यूट्यब चैनल का लिंक भी दिया है.

ऑडी कार को लेकर चर्चा

हर्ष राजपूत ने ऑडी कार अभी नहीं खरीदी है. उनके फेसबुक पर इस कार के साथ अक्टूबर 2022 में ही तस्वीर शेयर की गई है. साफ है कि हर्ष राजपूत इस कार को पहले ये इस्तेमाल करते आ रहे हैं बस अभी उनकी ऑडी कार वाली तस्वीर चर्चा में आ गई है. हर्ष राजपूत के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर की गई थी. यह तस्वीर गांव में स्थित हर्ष राजपूत के घर का है, जिसमें एक गाय भी दिख रही है, लेकिन इस तस्वीर में गाय के बगल में दिख रही एक ऑडी कार चर्चा में है.

यूजर्स कर रहे हैं कमेंट

कहा जा रहा है कि हर्ष राजपूत ने यूट्यूब से कमाई कर ऑडी कार खरीदी है जिसकी कीमत 50 लाख रुपये है. यह फोटो अभी काफी वायरल होने लगी है. इस फोटो को कई पत्रकारों ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस फोटो को देख यूजर्स तरह-तरह की कमेंट भी कर रहे हैं. यूजर्स गायों के तबेले में ऑडी कार को लेकर खूब कमेंट कर रहे हैं.

कोरोना लॉकडाउन में मिली शोहरत

यूट्यूबर हर्ष राजपूत बिहार के औरंगाबाद के रहने वाले हैं. कोरोना काल में लॉकडाउन में इनको यूट्यूब से काफी शोहरत मिली. लॉकडाउन में कई कलाकारों को यूट्यूब से पहचान मिली है. हर्ष राजपूत वीडियो में गाली भी देते हैं लेकिन डिस्क्लेमर देते हैं. वैसे लोग इनके वीडियो को काफी पसंद करते हैं. खासकर हर्ष राजपूत अपने अनोखे वीडियो के लिए जाने जाते हैं. इनके हर वीडियो पर जमकर लाइक और कमेंट आते हैं. शेयर भी किए जाते हैं.

ये भी पढ़ें: CM Nitish Yatra: वो महिला जिसने की थी शराबबंदी की मांग, समाधान यात्रा के दौरान CM की गईं नजरें, नीतीश बोले आओ...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget