एक्सप्लोरर

Exclusive: बिहार कांग्रेस में हो सकता है फेरबदल! शकील अहमद खान का आया बड़ा बयान, कहा- पार्टी की मजबूती के लिए जरूरी

Bihar Politics: शकील अहमद खान ने कहा कि युवाओं के साथ अनुभवी जमीनी नेताओं को भी संगठन में जिम्मेदारी दी जाए. कांग्रेस को अब अकेले आगे बढ़ना है.

पटनाः बिहार कांग्रेस (Bihar Congress) में आने वाले समय में बड़ा फेरबदल हो सकता है. बिहार कांग्रेस अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्षों को बदला जा सकता है. कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और बिहार से विधायक शकील अहमद खान (Shakeel Ahmed Khan) ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है. इस संबंध में उन्होंने आलाकमान से मांग की है कि बिहार कांग्रेस के संगठन में फेरबदल किया जाए ताकि पार्टी को मजबूत बनाया जा सके. 

शकील अहमद खान ने कहा कि युवाओं के साथ अनुभवी जमीनी नेताओं को भी संगठन में जिम्मेदारी दी जाए. संगठन में प्राण फूंकने की जरूरत है इसलिए बदलाव होना चाहिए और उम्मीद है यूपी, पंजाब समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावी नतीजों के बाद कांग्रेस आलाकमान बिहार में बड़ा फेरबदल करेगा. 

यह भी पढ़ें- Bihar MLC Election: पप्पू यादव ने कांग्रेस के सामने फैलाया हाथ, MLC के लिए पांच सीटें मांगी, कहा- मिला तो ठीक नहीं तो...

पार्टी को करना होगा और ताकतवर
बिहार में कांग्रेस और आरजेडी का गठबंधन वर्षों तक था जो टूट चुका है, इसको लेकर शकील अहमद खान ने कहा कि कांग्रेस को अब अकेले आगे बढ़ना है. इसलिये पार्टी को और ताकतवर होना होगा. उसके लिए संगठन में बदलाव जरूरी है. बता दें बिहार में कांग्रेस कमजोर हो चुकी है. 2019 के लोकसभा चुनाव में आरजेडी के साथ गठबंधन में सिर्फ एक सीट जीत पाई थी. 2020 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी के साथ गठबंधन में 70 सीटों पर लड़ी थी सिर्फ 19 सीट जीत पाई थी. आरजेडी को आज भी लगता है कि कांग्रेस को इतनी सीटें देकर गलती हुई और कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के कारण बिहार में सरकार नहीं बन पाई. 

उपचुनाव में कांग्रेस का रहा था खराब प्रदर्शन
बता दें कि 2021 में हुए बिहार विधानसभा के उपचुनाव में आरजेडी ने कांग्रेस से गठबंधन तोड़ दिया था. कांग्रेस अकेले लड़ी और दोनों सीटों पर चौथे नंबर पर आई थी. अब विधान परिषद चुनाव के लिए 24 सीटों पर वोटिंग होनी है. इसमें भी आरजेडी ने कांग्रेस से गठबंधन नहीं किया है. सभी सीटों पर कांग्रेस अकेले लड़ रही है. अच्छा प्रदर्शन करना उसके लिए बड़ी चुनौती है.

बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा हैं जिनका कार्यकाल समाप्त हो चुका है. उनके साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष हैं. उनका भी कार्यकाल समाप्त हो चुका है. इस दौरान शकील अहमद खान ने मांग कर दी है कि अब संगठन में फेरबदल होना चाहिए. नए अध्यक्ष के तौर पर उनका नाम आगे चल रहा है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: खुदाई में मिली बौद्धकालीन मूर्ति, भगवान राम और विष्णु मानकर पूजा करने लगीं महिलाएं, वजन सुनकर चौंक उठेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अशोक धाम भगदड़ पर सरकार सख्त, केदार गुप्ता ने दिया बड़ा बयान
अशोक धाम भगदड़ पर सरकार सख्त, केदार गुप्ता ने दिया बड़ा बयान
प्रशांत किशोर ने ली शपथ, अब हो गए बांकीपुर के 'माननीय'
प्रशांत किशोर ने ली शपथ, अब हो गए बांकीपुर के 'माननीय'
Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
अशोक धाम भगदड़ में 8 मौतें, ललन सिंह बोले- अफवाह ने ली जान
अशोक धाम भगदड़ में 8 मौतें, ललन सिंह बोले- अफवाह ने ली जान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget