एक्सप्लोरर

Exclusive: कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान- ध्यान भटकाने के लिए कलाकारों को 'टारगेट' करती है NCB

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि देश की जनता को महसूस हुआ कि आर्यन खान को सिर्फ शाहरुख खान के बेटे होने की वजह से फंसाया गया, ये ठीक नहीं है. तथ्यों के आधार पर बात होनी चाहिए थी.

पटना: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और कांग्रेस के सीनियर लीडर शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने शुक्रवार एबीपी न्यूज से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने एनसीबी (NCB) पर आरोप लगाए. साथ ही इशारों में मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik) के आरोपों को सही बताते हुए जांच की मांग की. एनसीबी द्वारा बॉलीवुड अभिनेता-अभिनेत्रियों से पूछताछ और जांच की पूरी प्रक्रिया दलदल जैसी क्यों नजर आती है के सवाल पर उन्होंने कहा कि एनसीबी को ये लगता है कि फिल्म वाले व्हीपिंग हॉर्स हैं. इनके साथ छेड़छाड़ करने से या इन्हें इस तरह पेश करने से ध्यान भटकाने में आसानी होती है."

पार्टी के कुछ लोगों का बहुत बड़ा हाथ

उन्होंने कहा, " सारी बातों के पीछे सेंट्रल एजेंसी के अलावा सेंटर के कुछ लोगों और पार्टी के कुछ लोगों का बहुत बड़ा हाथ दिखता है. अभी तक किसी भी कलाकार के ऊपर ऐसी कोई बात साबित नहीं हुई है. यानी अगर फिल्मी अंदाज में कहा जाए तो अभी तक जो सारा मामला हुआ वो टाएं-टाएं फिस हो गया है. ऐसा अक्सर मशहूर लोगों और उनके बच्चों के साथ हुआ. उन्हें फंसाने की कोशिश की गई. लेकिन आर्यन खान के मामले में वकीलों ने बहुत अच्छे दलील रखें. मुकुल रोहतगी ने तो कमाल कर दिया."

WCDC Bihar Recruitment 2021: डब्ल्यूसीडीसी बिहार के काउंसलर पदों पर आवेदन का आज अंतिम दिन, ऐसे करें आवेदन

सेंटर के लोगों का नाम लेने की बात पर उन्होंने कहा कि उसकी जांच पड़ताल होनी चाहिए. लेकिन जिस तरह से दूसरे दल के कुछ लोग सेल्फी खिंचवा कर वायरल कर रहे थे या पकड़ने और पकड़वाने में दिख रहे थे, आज वो फरार घूम रहे हैं. आईपीएस समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) पर लगे आरोप के संबंध में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि आरोप लगी है, तो जांच होनी चाहिए. बगैर जांच के आरोप को खंडित नहीं कर सकते हैं. आप नहीं कह सकते कि गलत है. अगर गलत है सजा मिलेगी, पर पहले साबित कीजिये."

सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने होश उड़ा दिए

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, " पेगासस मामले में तथ्य छिपाने की कोशिश की गई. लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने सबके होश उड़ा दिए. ठीक उसी तरह देश की जनता को महसूस हुआ कि आर्यन खान जिसे सिर्फ शाहरुख खान के बेटे होने की वजह से फंसाया गया, ये ठीक नहीं है. तथ्यों के आधार पर बात होनी चाहिए थी."

बातों को गंभीरता से लेना चाहिए

वहीं, मंत्री नवाब मलिक द्वारा फैशन टीवी के इंडिया हेड कासिफ खान और आईपीएस समीर वानखेड़े के आरोप के संबंध में उन्होंने कहा कि मैं उनकी बहुत इज़्ज़त करता हूं, वो बहुत सीनियर आदमी हैं. वो ये भी कह रहे हैं कि वो अपनी बातों पर टिके हुए हैं. तो जब इंसान ये कह रहा है कि वो अपनी बातों पर अटल है, तो मैं समझता हूं कि उनकी बातों को गंभीरता से लेना चाहिए. सही तरीके से जांच पड़ताल होनी चाहिए. मैं इस वक्त किसी पर आरोप नहीं लगा रहा हूँ. चूंकि नवाब मलिक एक सीनियर लीडर हैं, इसलिए मेरा ख्याल है कि उनकी बातों जांच पड़ताल होनी चाहिए. जब दूसरे आरोप लगाए तो सही है, लेकिन जब नवाब मालिक लगाए तो गलत है जबकि वे कैबिनेट मिनिस्टर है. 

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, " ये हमें नहीं भूलना चाहिए कि नवाब मलिक ने जो आरोप लगाए हैं, उस पर देश के अच्छे और बड़े-बड़े लोगों ने समर्थन किया है. तो जांच होनी चाहिए. सत्य सामने आ जाएगा. सत्य की ही जीत होगी, जो दोषी होंगे उन्हें सजा मिलेगी."

यह भी पढ़ें -

खुशखबरी! दिवाली से पहले तोहफा, पटना से जाना हो दिल्ली तो आ गई 'गतिशक्ति स्पेशल सुपरफास्ट', जानें डिटेल्स

Video Viral: औरंगाबाद में ‘मटुकनाथ’ बने प्रोफेसर को छात्रा ने चप्पल से पीटा, मामला इतना बढ़ गया कि भागना पड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget