एक्सप्लोरर

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक में 4 गिरफ्तार, EOU का बड़ा खुलासा, इन 2 राज्यों से जुड़े तार

Bihar CSBC Paper Leak: सिपाही भर्ती में कुल 21391 पदों पर बहाली होनी थी. एक अक्टूबर 2023 को दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई थी. परीक्षा से पहले ही आंसर की सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था.

Bihar Police Constable Exam Paper Leak: एक तरफ जहां नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) का मामला केंद्र सरकार के साथ-साथ केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई के लिए सिर दर्द बना हुआ है वहीं अब आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में अहम खुलासे किए हैं. गुरुवार (27 जून) को ईओयू की ओर से जानकारी दी गई है कि इस मामले में चार और आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. इस पेपर लीक केस में बंगाल और यूपी कनेक्शन जुड़ गया है.

ईओयू के हत्थे चढ़े इन आरोपियों में तीन पश्चिम बंगाल के और एक उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. ये सभी गिरफ्तार आरोपी Caltex Multiventure Pvt. Ltd. Kolkata के निदेशक हैं. ईओयू ने इसके अलावा पांच मई को नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया जो सिपाही भर्ती पेपर लीक में शामिल थे. इनकी पहचान नालंदा के अश्विनी रंजन, विक्की कुमार और रोहतास के अनिकेत उर्फ बादशाह के तौर पर हुई थी. इस तरह अब तक कुल सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

आर्थिक अपराध इकाई ने पश्चिम बंगाल के जिन तीन लोगों को पकड़ा है उनमें परगना निवासी कौशिक कुमार, कोलकाता के सुमन विश्वास और संजय दास शामिल हैं. वहीं उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले आरोपित का नाम सौरभ बंदोपाध्याय है.

21391 पदों पर होनी थी बहाली

बता दें कि बिहार में सिपाही भर्ती के लिए 21391 पदों पर बहाली होनी थी. इसके लिए एक अक्टूबर 2023 को दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई थी. परीक्षा शुरू होने के पहले ही आंसर की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया था. सोशल मीडिया पर आंसर की वायरल होने के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई थी. साथ ही सात अक्टूबर और 15 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई थी. कुल 18 लाख अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरा था.

यह भी पढ़ें- abp न्यूज़ की खबर का असर, पटना में नीट पेपर लीक मामले में पहली कार्रवाई, दो गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
'सड़क पर आने के अलावा...', छात्रों के प्रदर्शन को मिला तेजस्वी यादव का साथ
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget