एक्सप्लोरर

RJD Statement: शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के फिर बिगड़े बोले, केंद्र को बताया शैतानों की सरकार, राम के नाम पर BJP पर किया कटाक्ष

Chandrashekhar Statement: शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. वहीं, एक बार फिर उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है.

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले में गुरुवार को शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर (Education Minister Chandrashekhar) पहुंचे हुए थे. आरजेडी (RJD) के कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन में शामिल हुए. इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार को शैतानों की संज्ञा देते हुए कहा कि शैतानों के खिलाफ जारी इस संघर्ष में सबको मिलकर साथ देना है, जिससे देश से नफरतवाद और संप्रदायवाद भागे और समाजवाद-सामाजिक न्याय देश में आए.

'आवाज उठाने वाले को भेजा जा रहा है जेल'

प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि मोदी सरकार के खिलाफ जो भी आवाज उठाता है, उन्हें किसी न किसी साजिश के तहत जेल भेज दिया जाता है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को भी जेल भेजने की कोशिश की जा रही है. लोकसभा चुनाव में बिहार की जनता बीजेपी और उनके सहयोगी दल को सबक सिखाएगी और बिहार से उनका सूपड़ा साफ होगा. कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि जनता के बीच जाकर उन्हें बताएं कि आरजेडी की सरकार ने जो विधानसभा चुनाव में वादा किया था, उसे पूरा कर रही है. अभी तक सरकार ने ढाई लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी है. जल्द ही अपने वादे के अनुसार 10 लाख लोगों को नौकरी देगी.

बीजेपी पर शिक्षा मंत्री का हमला

शिक्षा मंत्री ने भगवान राम पर टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि जिसने दुनिया बनाया, उसे लाने की किसी में कूवत है? उन्हें लाया जा सकता है? अगर लाने की कोई बात कहता है, तो वह एक नाटक है. उन्होंने कहा कि नया मंदिर बना है, जो अभी पूर्ण नहीं है. हिंदू रीति रिवाज है कि मंदिर का पूर्ण निर्माण हुए बगैर मूर्ति की स्थापना नहीं की जाती है. चारों पीठ के शंकराचार्य ने यह बात कही है. भगवान राम के युवा अवस्था की जारी तस्वीर पर टिप्पणी की. तस्वीर में भगवान राम को  'ठिगना' और पीएम नरेंद्र मोदी को उक्त मूर्ति से कई गुणा बड़ा बताया. कहा, ये लोग छद्म हिंदू हैं.

ये भी पढे़ं: Phulwari Sharif Horror: फुलवारी शरीफ घटना पर BJP का सवाल, अमित मालवीय ने पूछा- PM बनने के लिए आतुर CM नीतीश कहां हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
पटना में युवक का खुलेआम अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात, तीन दिन बाद भी नहीं मिला बंटी
पटना में युवक का खुलेआम अपहरण, CCTV में कैद हुई वारदात, तीन दिन बाद भी नहीं मिला बंटी
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
बांकीपुर उपचुनाव की हलचल तेज, आज नामांकन भरेंगे RJD और BJP उम्मीदवार, बड़े नेताओं की रहेगी मौजूदगी
बांकीपुर उपचुनाव की हलचल तेज, आज नामांकन भरेंगे RJD और BJP उम्मीदवार, बड़े नेताओं की रहेगी मौजूदगी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget