एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'मंसूबे में कभी भी कामयाब नहीं...', आईएएस केके पाठक विवाद पर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने दी प्रतिक्रिया

Bihar Education Department Controversy: शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और आईएएस केके पाठक के बीच विवाद की चर्चा इन दिनों पूरे बिहार में हो रही है. वहीं, शुक्रवार को मंत्री चंद्रशेखर ने इस पर बयान दिया.

पटना: बिहार की सुर्खियों में इन दिनों शिक्षा विभाग है. शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर (Chandrashekhar) और आईएएस केके पाठक (KK Pathak) के बीच विवाद को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है. वहीं, शुक्रवार को आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह (Jagdanand Singh) से शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने मुलाकात की. इस दौरान मीडिया के सवालों पर उन्होंने कहा कि शिक्षा नीति को लेकर आरजेडी कार्यालय में बैठक हुई है, उसी चर्चा में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. शिक्षा नीति पर तमाम लोग अपनी राय दे रहे थे. वहीं, मुख्य सचिव केके पाठक से चल रही नाराजगी को लेकर उन्होंने कहा कि मीडिया ने जो मंसूबा पाल रखा है उस मंसूबे में मीडिया कभी भी कामयाब नहीं होगा.

आरजेडी कार्यालय शिक्षा नीति को लेकर हुई बैठक

शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि आरजेडी और सरकार शिक्षा के बाजारीकरण से किसी भी स्तर पर अपने को अलग करेगी. आरजेडी के प्रदेश कार्यालय में इसलिए आज शिक्षा नीति पर चर्चा हुई है. आगे भी इस पर चर्चा जारी रहेगी. आज की चर्चा का रिजल्ट अच्छा रहा. बता दें कि शिक्षा नीति को लेकर आरजेडी कार्यालय में बैठक हुई है. इसमें शिक्षा मंत्री सहित कई आरजेडी के नेता शामिल हुए.

सुर्खियों में है शिक्षा विभाग का मामला

बता दें कि शिक्षा मंत्री डॉ. चंद्रशेखर के सरकारी आप्त सचिव ने विभाग के अपर मुख्य सचिव को लेकर एक पीत पत्र लिखा था. पत्र में लिखा गया था कि ऐसा देखा जा रहा है कि कई मामलों में सरकार के कार्य संहिता के हिसाब से काम नहीं कराए जा रहे हैं. साथ ही और बातें लिखी गई थीं. इस पत्र के जवाब में आप्त सचिव को ही कड़ी फटकार लगाई है. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आदेश पर निदेशक प्रशासन की तरफ से यह आदेश जारी किया गया है. वहीं, इस मामले को लेकर गुरुवार को सीएम नीतीश कुमार ने अपने आवास पर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और आईएएस केके पाठक से मुलाकात की थी. अभी यह मामला पूरे बिहार की सुर्खयों में है.

ये भी पढ़ें: Watch: संयोग या प्रयोग! विपक्षी बैठक से CM नीतीश की तस्वीर क्रॉप कर क्या संकेत दे रही बीजेपी? यहां समझें पूरी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget