एक्सप्लोरर

डिजिटल चुनाव के दौर में जनता भी डिजिटली कर रही विरोध, जनसंपर्क के लिए आ रहे नेता जी की हो रही फजीहत

कोरोना काल में जनप्रतिनिधि लगातार डिजिटल प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर जनता से जुड़ रहे हैं और अपने मत में वोट देने की अपील कर रहे हैं.

गया: कोरोना काल में हो रहे चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग ने इस बार सभी राजनीतिक पार्टियों से डिजिटल प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर जनता से जुड़ने का सुझाव दिया है. ऐसे में जनप्रतिनिधि लगातार डिजिटल प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर जनता से जुड़ रहे हैं और अपने मत में वोट देने की अपील कर रहे हैं. इधर, अब जनता ने भी क्षेत्र में आ रहे जनप्रतिनिधियों को अपनी समस्या बताते हुए वीडियो बनाकर वायरल करना शुरू कर दिया है.

समता देवी का जमकर किया विरोध

इसी क्रम में गया के बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र की आरजेडी विधायक समता देवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर हो वायरल हो रहा है. मिली जानकारी अनुसार समता देवी जनसंपर्क के लिए क्षेत्र के खरडीह गांव पहुंची थीं. इस दौरान जनता ने उन्हें घेर लिया और उनका विरोध करना शुरू कर दिया. इधर, कुछ लोग इस पूरे प्रकरण का वीडियो बनाने लगे, यह देखकर समता देवी आग बबूला हो गईं और उस ग्रामीण से खुद मोबाइल फोन को छीन लिया. मोबाइल फोन छीनने के बाद उन्होंने वीडियो डिलीट करने के लिए अपने साथ रहे अंगरक्षक को दिया, जिसके बाद वीडियो को डिलीट कर फोन लौटाया गया.

पहले भी वीडियो हो चुका है वायरल

बता दें कि यह पहली बार नहीं है इससे पहले भी समता देवी का वीडियो वायरल हो चुका है, जिसमें जनता उनकी फजीहत करती दिख रही है. बाहरहाल, गया में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान होना है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता किसे अपना जनप्रतिनिधि चुनती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget