एक्सप्लोरर

Durga Puja 2022: नालंदा में कहीं परीलोक तो कहीं अमरनाथ गुफा में विराजीं मां, कारीगरों ने बनाया आकर्षक पंडाल

Nalanda Durga Puja: नालंदा का मोहद्दीनगर और भैंसासुर इलाका घूमने लायक है. शहर के नाला रोड में संसद भवन बनाया गया है. मेन बाजार पुलपर में इस बार अक्षरधाम मंदिर बना है.

नालंदा: दुर्गा पूजा को लेकर नवादा में भक्तिमय माहौल है. रविवार की शाम सप्तमी को पट खुलते ही पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. माता के दर्शन को लेकर काफी संख्या में लोग पहुंचे. शहर में कई आकर्षक पंडाल बनाए गए हैं. मेले को लेकर जिला प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट है. इस बार शहर में कई ऐसे अनोखे पंडाल बनाए गए हैं जो आकर्षण का केंद्र है. इसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग सप्तमी के दिन ही पहुंच गए थे. अष्टमी और नवमी के दिन भी काफी भीड़ होने वाली है.

शहर के मोहद्दीनगर में इस बार मां की प्रतिमा को परीलोक में बिठाया गया है जहां भक्त खींचे चले आ रहे हैं. पंडाल में प्रवेश करते ही चिड़ियों की चहचहाहट और जानवरों की आवाज मन मोहने वाली है. गलियों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है. बताया जाता है कि मोहद्दीनगर में हर साल यहां तरह-तरह का पंडाल और मूर्ति बैठाई जाती है जो आकर्षण का केंद्र बनता है.

Durga Puja 2022: नालंदा में कहीं परीलोक तो कहीं अमरनाथ गुफा में विराजीं मां, कारीगरों ने बनाया आकर्षक पंडाल

अमरनाथ की गुफा में काली मां

शहर के भैंसासुर में अमरनाथ की गुफा के प्रारूप में मां काली की प्रतिमा बैठाई गई है. दुधिया रोशनी में पंडाल को सजाया गया है. वहीं पर्वत के ऊपर भगवान शंकर की शिवलिंग भी बनाई गई है शिवलिंग पहुंचने के लिए सीढ़ी भी है. पट खुलते ही शहरवासियों का जनसैलाब पंडाल में उमड़ा पड़ा.

Durga Puja 2022: नालंदा में कहीं परीलोक तो कहीं अमरनाथ गुफा में विराजीं मां, कारीगरों ने बनाया आकर्षक पंडाल

दिल्ली का संसद भवन भी दिखा

वहीं शहर के नाला रोड में संसद भवन के तर्ज पर पंडाल बना है जहां मां विराजीं हैं. पंडाल को देखने के लिए दूर दूर से लोग आ रहे हैं. ऐसा पहली बार मौका देखने को मिला है जब दिल्ली के संसद भवन के तर्ज पर पंडाल बना है. संसद भवन के तर्ज पर बने पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा भी बैठाई गई है. यहां भी कई प्रकार की रंग बिरंगी रोशनी वाली लाइट लगाई गई है.

अक्षरधाम के तर्ज पर भी बना पंडाल

बिहारशरीफ के मेन बाजार पुलपर इस बार अक्षरधाम मंदिर का पंडाल बनाया गया है. अक्षरधाम मंदिर के पंडाल के ऊपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी तस्वीर लगाई गई है. सप्तमी के दिन कई लोगों ने इस पंडाल का वीडियो बनाया जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ है.

यह भी पढ़ें- 

In Pics: दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे CM नीतीश कुमार, नवरात्रि पर छोटी और बड़ी पटनदेवी समेत कई मंदिरों का किया दर्शन

Patna Crime News: राजधानी पटना में दुर्गा पूजा के बीच बड़ी वारदात, मनेर में 2 लोगों की गोली मारकर हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget