एक्सप्लोरर

Bihar Politics: JDU को बड़ा झटका, पार्टी के इस बड़े नेता ने छोड़ा साथ, सीएम नीतीश कुमार पर फोड़ा ठीकरा, लगाए कई आरोप

JDU News: पूर्व जेडीयू नेता डॉ. मोनाजिर हसन ने सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला. उन्होंने रविवार को कहा कि पार्टी में मुसलमानों के लिए कोई जगह नहीं है.

पटना: पूर्व सांसद डॉ. मोनाजिर हसन (Dr. Monajir Hasan) ने रविवार को जेडीयू (JDU) की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देने का एलान कर दिया. डॉ. मोनाजिर हसन ने कहा कि त्यागपत्र की सूचना नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दे दी है. पार्टी अपने मूल सिद्धान्तों से भटक गई है और ऐसा प्रतीत होता है कि पार्टी को हमारे जैसे लोगों की जरूरत नहीं है, चंद स्वार्थी लोगों ने पार्टी को अपने वश में कर लिया है, जो पार्टी को दीमक की तरह चाट रहे हैं. हजारों कार्यकर्ताओं के बलिदान से जिस पार्टी का निर्माण किया गया था. आज पार्टी के 90 प्रतिशत कार्यकर्ता घुटन महसूस कर रहे हैं. 

सीएम पर साधा निशाना

डॉ. मोनाजिर हसन ने कहा कि पार्टी में मुसलमानों के लिए कोई जगह नहीं है, उसे न तो मंच पर जगह दी जा रही है और न ही सरकार और संगठन हिस्सेदारी मिल रही है, जिनको हिस्सेदारी मिली है उन्हें खरीद फरोख्त के माध्यम से मिली है. राज्य सीटें पैसों के लेन-देन से ही संभव हो पाया है. बीते दिनों बिहार शरीफ में दंगाइयों के द्वारा ऐतिहासिक मदरसा अजीजिया को जला दिया गया और मुसलमानों का दावा करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार साथ में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने हाल तक नहीं जाना. प्रभावित लोगो को मुआवजा तो दूर की बात है. 

'माय' समीकरण सिर्फ कहने भर के लिए ही है- डॉ. मोनाजिर हसन

पूर्व जेडीयू नेता ने कहा कि 'माय' समीकरण सिर्फ कहने भर के लिए ही है. सच तो ये है की मुसलमानों को महागठबंधन में सम्मान नहीं मिल रहा है. मुस्लिम नेताओं को फ्रंट में जगह तक नहीं दी गई, लगभग 18 प्रतिशत आबादी का सिर्फ इन्हें वोट चाहिए. मुस्लिम नेता पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के साथ आरजेडी ने कैसा व्यवहार किया, ये जगजाहिर है, उनके जनाजे तक के लिए प्रयास नहीं किया गया. दो दिनों तक उनका पार्थिव शरीर दिल्ली के अस्पताल में पड़ा रहा. तथाकथित सेक्युरिजम का दोंग करने वाले झांकने तक दिल्ली नहीं गए. आखिरकार उन्हें दिल्ली में खाक कर दिया गया. यहां तक की एक मई को उनकी पूर्ण तिथि में आरजेडी ने उन्हें याद तक नहीं की.

'मुसलमानों को सबसे अधिक नुकसान धर्मनिरपेक्ष दलों से है'

आगे डॉ. मोनाजिर हसन ने कहा कि मुसलमानों को आज सबसे अधिक नुकसान धर्मनिरपेक्ष दलों से ही पहुंचा है. इनका काम सिर्फ बीजेपी से डराकर राजनीती से मुसलमानों को बाहर निकलना है. मुस्लिम मंत्रियों का कोई वजूद ही नहीं है, जिन्हें बनाया गया उस विभाग का कोई अस्तित्व ही नहीं है केवल नाम का मंत्री बने हुए हैं. अपने राजनीती करियर में एक बार सांसद और चार बार मुंगेर विधानसभा से विधायक रह चुका है. बिहार सरकार में दो बार मंत्री रह चुका हूं. बिहार और देशहित में बहुत जल्द ही में अपने समर्थको के साथ विचार-विमर्श कर कोई निर्णय लूंगा.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: आरजेडी के ताबूत वाले बयान पर सुशील मोदी का पलटवार, पूछा- 'क्या वे लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देंगे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
Embed widget