एक्सप्लोरर

Doctor Suicide in Supaul: 'बहू का किसी और से नाजायज रिश्ता', मृतक की मां की शिकायत पर पुलिस ने लिया ये एक्शन

Dr. Anurag Aryan Suicide: मृतक की मां ने अपने बेटे डॉ अनुराग आर्यन को आरोपियों द्वारा धमकी देने, रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है. उन्होंने बहू समेत 3 लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

सुपौल: डॉ.अनुराग आर्यन आत्महत्या मामले में नया मोड़ आया है. पहली पत्नी पर प्रेमी के साथ मिलकर डॉ. आर्यन को आत्महत्या करने को मजबूर करने का आरोप लगा है. मामले में मृतक डॉ.आर्यन की मां की शिकायत पर पहली पत्नी सहित तीन पर केस दर्ज किया गया है. सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 स्थित जेनरल हाई स्कूल के समीप बीते गुरुवार की रात किराये की मकान में दंत चिकित्सक डॉ.अनुराग आर्यन द्वारा आत्महत्या करने का मामले सामने आया था.

मृतक द्वारा सुसाइड नोट लिखने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में नया मोड़ आ गया है. मृतक डॉ.आर्यन की मां नीलम कुमारी ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर मृतक चिकित्सक की पत्नी पूनम प्रकाश सहित तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कराया है. दर्ज केस में उन्होंने बताया कि मेरा पुत्र डॉ अनुराग आर्यन त्रिवेणीगंज हाईस्कूल के समीप अपना किराए के मकान में क्लिनिक चलाता था तथा वहीं पास में ही किराए के एक मकान में रहता था.

बीते 27 अप्रैल गुरुवार की रात्रि में मेरे बेटे डॉ अनुराग आर्यन ने अपने कमरे में फांसी लगा ली. जिसकी जानकारी मुझे 28 अप्रैल 2023 की सुबह में हुई. हमलोग वहां गए तो पुलिस अधिकारी को सूचना दी गई तब पदाधिकारी के आने के बाद कमरा खोला गया. जिसमें एक सुसाइड नोट मिला. उन्होंने कहा कि मेरे पुत्र द्वारा आत्महत्या किए जाने की वजह पत्नी पूनम प्रकाश है यह उसके लिखे गए सुसाइड नोट से पता चला.

उन्होंने पुलिस को बताया कि मेरे पुत्र की शादी पूनम प्रकाश से वर्ष 2014 में हुई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि 38 वर्षीय पूनम प्रकाश, अनुपम गोईत साकिन श्रीपुर थाना प्रतापगंज, सत्य प्रकाश अकिंचन उर्फ पप्पू साकिन गंगसैर भवानीपुर थाना प्रतापगंज जिला सुपौल ने मिलकर मेरे पुत्र को इतना प्रताड़ित किया कि मेरे पुत्र ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. उन्होंने आरोप लगाया कि पूनम प्रकाश का नाजायज संबंध अनुपम गोईत के साथ था और अनुपम गोईत दस -पंद्रह अज्ञात अपराधकर्मी से मिलकर बार-बार मेरे पुत्र के क्लीनिक पर आकर धमकी देता था.

बार-बार रंगदारी के रूप में दस लाख रुपये की मांग करता था. उक्त लोगों द्वारा प्रताड़ित करने के संबंध में पूर्व में भी सनहा आवेदन दाखिल किया गया था. डॉ अनुराग आर्यन मेरा इकलौता पुत्र था और मेरे परिवार का कर्ताधर्ता था.

उनकी पत्नी पूनम प्रकाश,अनुपम गोईत,सत्य प्रकाश अकिंचन उर्फ पप्पू ने एक झूठा केस दहेज उत्पीड़न एवं भ्रूण हत्या जैसे संगीन अपराधिक मुकदमा दर्ज कराया था. जिस कारण मेरा पुत्र मानसिक तनाव और डिप्रेशन में रहता था.लोक-लाज के डर से झूठा केस को सहन नहीं कर पाया और उसने आत्महत्या कर ली. वहीं मामले को लेकर त्रिवेणीगंज थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सत्यनारायण राय ने बताया कि मृतक के मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें: Liquor Ban in Bihar: सर्वदलीय बैठक में शराबबंदी पर जल्द हो सकता है बड़ा फैसला, जीतन राम मांझी ने दिए संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget