एक्सप्लोरर

बांका में 'भारत माता की जय' का विरोध करने वाला शिक्षक निलंबित, DPO ने लिया एक्शन

Banka Teacher Suspended: बांका के विशिष्ट शिक्षक मोहम्मद हसन रजा पर राष्ट्रगान के बाद भारत माता की जय बोलने पर टीका-टिप्पणी करने संबंधित गंभीर प्रकृति के आरोप हैं, जिसे लेकर उन पर कार्रवाई हुई है.

DPO Suspended Teacher: बिहार के बांका जिला के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक पर कई तरह के गंभीर प्रकृति के आरोपों की शिकायत पाए जाने पर उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. इसमें भारत माता की जय बोलने पर टीका-टिप्पणी करना भी शामिल है. इसको लेकर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने पत्र भी जारी कर दिया है.

भारत माता की जय बोलने पर की थी टीका-टिप्पणी

दरअसल, संजय गांधी बालिका उच्च विद्यालय विश्वासपुर, अमरपुर के विशिष्ट शिक्षक मोहम्मद हसन रजा पर विद्यालय कार्यकाल में अध्ययनरत बच्चों के पढ़ाई करने के लिए दिए गए उपस्कर पर गहरी नींद में सोने, कुर्सी पर बैठे हुए सोने और बिहार राज्य प्रार्थना गीत करवाने में बाधा पहुंचाने, पोषक क्षेत्र के बाहरी बच्चों को विद्यालय में कबड्डी खिलाने और राष्ट्रगान के बाद भारत माता की जय बोलने पर टीका-टिप्पणी करने संबंधित गंभीर प्रकृति के आरोपों की शिकायत प्राप्त हुई थी.

वहीं इस संबंध में पूछने पर डीपीओ स्थापना संजय कुमार यादव ने बताया कि निरीक्षण के क्रम में कई बार विशिष्ट शिक्षक मोहम्मद हसन रजा को विद्यालय अवधि में सोता हुआ पाया गया है, समझाने के बाद भी वे लगातार जानबूझकर अनुशासनहीनता का परिचय देते आ रहे थे, जिसके कारण उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया गया है.

विशिष्ट शिक्षक मोहम्मद हसन रजा के अलावे विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजीव कुमार से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है. उन पर विद्यालय की कक्षाएं समय से संचालित नहीं करने, अपार कार्ड बनाने में अनियमितताएं बरतने जैसे कई आरोप लगे हैं. इसके अलावे शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के हाफ सीएल पर भी रोक लगा दी है. इधर डीएम अंशुल कुमार ने शिक्षकों से अनुशासन बनाए रखने और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने को कहा है.

हसन रजा के विरुद्ध लगातार शिकायतें मिल रही थीं

डीपीओ संजय कुमार यादव ने बताया कि हसन रजा के विरुद्ध लगातार शिकायतें मिल रही थीं. कई साक्ष्य भी विभाग के पास हैं. उन्हें निलंबित कर विभागीय कार्रवाई के अधीन कर दिया गया है. बताया गया कि विद्यालय की विभिन्न गड़बड़ियों पर प्रभारी प्रधानाध्यापक सह विशिष्ट शिक्षक राजीव कुमार से भी विभिन्न आरोपों में स्पष्टीकरण मांगा गया है. मालूम हो कि विद्यालय के पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक विनय राय को भी विभिन्न आरोपों पर कुछ दिन पहले हटा दिया गया है. इसके बाद वे चिकित्सा अवकाश में चल गए हैं.

ये भी पढ़ेंः Bihar Naxalites: लखीसराय पुलिस को बड़ी कामयाबी, हार्डकोर नक्सली मधुकोड़ा गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
वंदे मातरम् बिल दोनों सदनों से पास होने पर CM सम्राट बोले- 'यह निर्णय…'
वंदे मातरम् बिल दोनों सदनों से पास होने पर CM सम्राट बोले- 'यह निर्णय…'
प्रेमी के साथ मिलकर दिव्यांग पति को मार डाला, 24 घंटे में पुलिस ने खोला राज
प्रेमी के साथ मिलकर दिव्यांग पति को मार डाला, 24 घंटे में पुलिस ने खोला राज
'क्या संविधान से ऊपर है भाजपा-NDA?' रोहिणी आचार्य का बड़ा हमला
'क्या संविधान से ऊपर है भाजपा-NDA?' रोहिणी आचार्य का बड़ा हमला

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
Embed widget