एक्सप्लोरर

Motihari Bus Accident: जयपुर से सीतामढ़ी जा रही डबल डेकर बस मोतिहारी में पलटी, घायल हुए कई यात्री

Bihar Road Accident: घटना के बाद सभी घायलों को कई अलग-अलग एंबुलेंस से मोतिहारी सदर अस्पताल पहुंचाया गया. घायलों में कई यात्रियों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है.

जयपुर (राजस्थान) से सीतामढ़ी जा रही डबल डेकर बस बुधवार (03 सितंबर, 2025) की दोपहर मोतिहारी में पलट गई. घटना कोटवा थाना क्षेत्र के मठिया चौक की है. इस डबल डेकर बस में करीब 50 के आसपास यात्री सवार थे. सही आंकड़ा पता नहीं चला है, लेकिन माना जा रहा है कि दो दर्जन यात्री घायल हुए हैं. हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. 

कई यात्रियों की हालत गंभीर

घायल यात्रियों का कहना है कि तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर बस पलटी है. हालांकि चालक के बयान से पता चलेगा कि हादसे का कारण क्या है. घटना के बाद सभी घायलों को कई अलग-अलग एंबुलेंस से मोतिहारी सदर अस्पताल पहुंचाया गया. घायलों में कई यात्रियों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है. खबर लिखे जाने तक करीब 16 जख्मी यात्रियों को सदर अस्पताल पहुंचाया जा सका था. बाकी घायलों को पहुंचाया जा रहा था. वहीं कुछ यात्री जिन्हें कम चोट लगी है उनका कोटवा पीएचसी में इलाज हुआ. एक बच्चे की स्थिति को गंभीर देखते हुए रेफर करने की प्रक्रिया हो रही थी.

घायल यात्रियों ने क्या कहा?

बस में सवार एक महिला यात्री निधि कुमारी ने कहा कि वह पति के साथ जयपुर में रहती थी. गर्भवती थी तो अपने भाई और एक बच्चे के मायके जा रही थी. इसी बीच रास्ते में यह बस हादसा हो गया. घायल महिला के भाई और बच्चे को चोट नहीं लगी है. ये लोग सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं.

घायल यात्री नीरज कुमार ने बताया कि वे जयपुर से बैठे थे. तेज रफ्तार में बस चलाने के कारण दुर्घटना हुई है. नीरज कुमार ने बताया कि बस ड्राइवर की आंख लाल दिख रही थी. ऐसा लग रहा था कि उसने शराब का सेवन किया है. नीरज ने बताया कि वे मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: सुपौल में 13 साल के बच्चे की हत्या के बाद दबंगों ने शव को जलाया, चीखती चिल्लाती रही मां, बहन से दिलवाई मुखाग्नि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने क्यों कहा फर्जी सम्राट सरकार? किया ये बड़ा दावा
तेजस्वी यादव ने क्यों कहा फर्जी सम्राट सरकार? किया ये बड़ा दावा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
भोजपुर में जमीन विवाद में बहा खून, वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या
भोजपुर में जमीन विवाद में बहा खून, वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget