एक्सप्लोरर

Ranchi Disc Jockey Murder: रांची में हुआ था डिस्क जॉकी का मर्डर... अब मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार, जानें मामला

Ranchi Disc Jockey Murder Case: रांची के मेन रोड इलाके में होटल रेडिसन ब्लू के पास स्थित एक्सट्रीम स्पोर्ट्स बार में हत्या हुई थी. वारदात का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है.

Ranchi Disc Jockey Murder News: झारखंड के रांची में बीते रविवार (26 मई) की रात एक डिस्क जॉकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह उर्फ विक्की को पुलिस ने बिहार के गया से गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में भी लिया है. इनमें एक बैंक मैनेजर भी शामिल है. रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने सोमवार (27 मई) शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले को बताया है.

एसएसपी ने बताया कि हत्याकांड को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी बिहार भाग गया था. फोन लोकेशन के आधार पर उसे गया जिले की पुलिस की मदद से पकड़ा गया है. जिन अन्य लोगों को इस मामले में हिरासत में लिया गया है, उनमें झारखंड के रामगढ़ स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का मैनेजर प्रतीक, मृत्युंजय यादव उर्फ मिथुन और समीरुद्दीन नामक युवक शामिल है.

बार कर्मचारियों से युवकों का हुआ था विवाद

बता दें कि रांची के मेन रोड इलाके में होटल रेडिसन ब्लू के पास स्थित एक्सट्रीम स्पोर्ट्स बार में रविवार (26 मई) शाम शराब पी रहे पांच युवकों का बार के कर्मचारियों के साथ विवाद हुआ था. इस दौरान दोनों तरफ से मारपीट थी. पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई थी. करीब डेढ़ घंटे बाद इन युवकों में से एक अभिषेक सिंह उर्फ विक्की रात एक बजे ऑटोमेटिक राइफल लेकर बार पहुंचा. उस वक्त बार के कर्मी घर लौटने की तैयारी कर रहे थे. अभिषेक ने डीजे संदीप प्रामाणिक उर्फ सैंडी को गोली मार दी.

घटना को अंजाम देने के बाद उसने बार से बाहर आकर सड़क पर कई राउंड फायरिंग की. फायरिंग करने के बाद एक सफेद रंग की कार पर सवार होकर भाग गया. संदीप को रिम्स ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है.

सेल सिटी में रहता है आरोपी अभिषेक

बताया जाता है कि मुख्य आरोपी अभिषेक रांची की सेल सिटी के एक फ्लैट में किराए पर रहता है. पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके नाम पर दो आर्म्स के लाइसेंस बरामद किए हैं, जो असम से जारी किया गया है. पुलिस को संदेह है कि दोनों लाइसेंस फर्जी हो सकते हैं, क्योंकि इसकी एंट्री रांची जिला प्रशासन के पास नहीं है.

यह भी पढ़ें- Nalanda News: भविष्य से खिलवाड़! नालंदा के सरकारी स्कूल में ऐसे हुई परीक्षा, तस्वीर देख हैरान हो जाएंगे केके पाठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TET पेपर लीक केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बिहार से दोबाचा मास्टरमाइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता
TET पेपर लीक केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बिहार से दोबाचा मास्टरमाइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, 'भूमिहार ब्राह्मण' को लेकर BJP-JDU आमने-सामने
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, 'भूमिहार ब्राह्मण' को लेकर BJP-JDU आमने-सामने
Bihar NEET Protest Live: बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
बिहार बंद को मुकेश सहनी की पार्टी का समर्थन, विधायक संदीप सौरभ सहित 5 लोग गिरफ्तार
बिहार: पति के अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं थे पैसे, 3 दिन तक शव के पास बैठी रही पत्नी
बिहार: पति के अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं थे पैसे, 3 दिन तक शव के पास बैठी रही पत्नी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Jantar Mantar Protest Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
Live: CJP और सरकार की बैठक से पहले जंतर-मंतर को बैरिकेड लगाकर किया सील, भारी सुरक्षा बल तैनात
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
किस टीम ने लगाए हैं एक T20I में सबसे ज्यादा छक्के? क्या वैभव सूर्यवंशी के आने से भारत तोड़ पाएगा ये रिकॉर्ड
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
किसान हरी भिंडी की जगह अपनाएं लाल भिंडी की खेती, बाजार में है खास डिमांड
Inverter Backup: घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
घट गया है इनवर्टर का बैकअप, मैकेनिक के पास जाने से पहले चेक करें ये चीजें
Embed widget