एक्सप्लोरर

Dhanbad Judge Murder: आरोपियों की नार्को और ब्रेन मैपिंग टेस्ट कराने की पुलिस को मिली अनुमति

Dhanbad Judge Murder: एसएसपी ने कहा कि आज न्यायालय में इस केस की स्टेटस रिपोर्ट को भी प्रस्तुत किया गया है. इस मामले में और कुछ अपडेट आएगा तो वो मीडिया से साझा किया जाएगा.

धनबाद: जिले के बहुचर्चित जज उत्तम आंनद हत्या मामले में कार्रवाई का सिलसिला जारी है. मामले में धनबाद पुलिस ने अदालत में ऑटो ड्राइवर और उसके सहयोगी की नार्को, ब्रेन मैपिंग सहित कुल चार टेस्ट कराने की अनुमति मांगी थी. ऐसे में आज अदालत की ओर से पुलिस को इन तमाम जांचों को करने की अनुमति मिल गई है.

अनुमति देने का किया था आग्रह 

धनबाद एसएसपी संजीव कुमार ने इस संबंध में मीडिया को जानकारी दी. बता दें कि सोमवार को ही एसआईटी चीफ संजय आनंद लाटकर ने मीडिया को बताया था कि आरोपी पकड़े गए. दोनों आरोपियों की नार्को टेस्ट और ब्रेन मैपिंग टेस्ट कराने के लिए वे अदालत की शरण में जाएंगे. ऐसे में झारखंड पुलिस ने मंगलवार को अदालत में आवेदन देते हुए इसके लिए अनुमति देने का आग्रह किया था.

धनबाद एसएसपी ने बताया कि वे लोग गुजरात एफएसएल के संपर्क में हैं. जैसे ही दोनों आरोपियों की ब्रेन मैपिंग, नार्को टेस्ट, वॉइस अनलीसिस सहित कुल 4 टेस्ट करने की तारीख मिल जाएगी, दोनों आरोपियों के नार्को और ब्रेन मैपिंग टेस्ट किए जाएंगे. 

न्यायिक पदाधिकारियों की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी

एसएसपी ने कहा कि आज न्यायालय में इस केस की स्टेटस रिपोर्ट को भी प्रस्तुत किया गया है. इस मामले में और कुछ अपडेट आएगा तो वो मीडिया से साझा किया जाएगा. वहीं, धनबाद में न्यायिक पदाधिकारियों की सुरक्षा को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि इस संबंध में जिला जज से बात हुई है जो भी जरूरी कदम होंगे वे सुरक्षा के संबंध में उठाये जाएंगे. 

मृत रंजय के परिजनों से पूछताछ

इस घटना के पीछे रंजय सिंह हत्या और उससे जुड़े केस को लेकर भी आशंका जताई जा रही थी. आज उस शक को बल तब मिला जब एसआईटी की टीम ने मृत रंजय सिंह के परिजनों को पूछताछ के लिए बुलाया. एसएसपी ने बताया कि एडीजे मौत मामले में तथ्यों के आधार पर अलग-अलग टीमें लोगों से पूछताछ कर रही है. इसी क्रम में रंजय के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ें -

बिहार: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय बोले- गठबंधन में कोई 'खटपट' नहीं, विचारधारा का अलग होना स्वाभाविक

बिहार BJP के नेताओं ने पेगासस मामले पर साधी चुप्पी, कहा- केंद्र के मसलों पर टिप्पणी करना सही नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget