एक्सप्लोरर

बिहारः DGP कहते हैं, 'लड़कियां पहले फंसाती हैं फिर आरोप लगाती हैं', जनता दरबार में युवती ने लगाए आरोप

युवती ने कहा कि उसने एसटीएफ के डीएसपी अमन कुमार पर आरोप लगाया था. पांच महीने बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई जिसके बाद वह डीजीपी से गुहार लगाने के लिए गई थी.

पटना: जनता दरबार (Janata Darbar) में सोमवार को पहुंची एक युवती ने ऐसे गंभीर आरोप लगाए कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) भी थोड़े देर के लिए सन्न रह गए. अपनी शिकायत लेकर जनता दरबार में पहुंची एक युवती ने कहा कि उसने एसटीएफ के डीएसपी अमन कुमार पर आरोप लगाया था. पांच महीने से वह एफआईआर कराने के लिए आवेदन लेकर घूम रही है. हर जगह आवेदन ले लिया जाता है लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं की जाती है. इस दौरान युवती ने डीजीपी (DGP) पर भी आरोप लगाया.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गुहार लगाने के दौरान युवती ने कहा कि जब कहीं से कोई रास्ता नहीं दिखा तो वह गुहार लगाने के लिए डीजीपी के पास भी गई. वहां जाने के बाद डीजीपी ने कहा कि लड़कियां पहले अपनी अदा से फंसाती हैं लड़कों को और फिर उसके बाद आरोप लगाती हैं. युवती ने कहा कि जब डीजीपी ऐसा बोल रहे हैं तो आखिर उसकी कौन सुनेगा.

न्याय के लिए महिला ने लगाई गुहार

इसके अलावा जनता दरबार कार्यक्रम में पहुंची एक महिला ने अपने पति की हत्या का आरोप जेडीयू विधायक के ऊपर लगाया. वाल्मीकि नगर की रहने वाली कुमुद वर्मा ने आरोप लगाया है कि जनता दल यूनाइटेड के विधायक रिंकू सिंह ने उनके पति दयानंद वर्मा की हत्या करा दी. इस मामले में अब तक पुलिस ने कार्रवाई नहीं कर रही है. 14 फरवरी को उनके पति की हत्या कराई गई थी. इस मामले में उनकी पत्नी कुमुद वर्मा ने वाल्मीकि नगर से जेडीयू विधायक रिंकू सिंह और उनके अन्य साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी

बता दें कि जनता दरबार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री इस माह के पहले सोमवार को पुलिस व जमीन से जुड़े मामलों की शिकायतें सुन रहे हैं. इसके अतिरिक्त कारा, मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग, निगरानी विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग तथा सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़ी शिकायतें भी सुनी जाएंगी.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Politics: किसानों के समर्थन में तेजस्वी यादव, कहा- सरकार गिनाना चाहती काले कानून के फायदे

Bihar Crime: पटना में 2 दिनों से लापता युवक की बोरे में मिली लाश, रात में गया था किसी महिला से मिलने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget