एक्सप्लोरर

Bihar Crime Increase: 'पुलिस की कमजोर कड़ी...', बिहार में बढ़ते क्राइम पर बोले विजय सिन्हा, RJD को भी घेरा

Vijay Kumar Sinha: विजय सिन्हा के मुताबिक इन घटनाओं में आरजेडी के अधिकतर लोग संलिप्त हैं. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आज जितनी घटनाएं घट रही हैं.

बिहार में आपराधिक घटनाओं को लेकर एनडीए सरकार पर विपक्ष लगातार हमलावर है और बिहार के लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल खड़े किए हैं. इस पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आरजेडी पर जोरदार निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधी घटनाओं में बालू माफिया, शराब माफिया, और जमीन माफिया के कारण अपराधियों का मनोबल बढ़ा है. 

घटनाओं में आरजेडी के अधिकतर लोग संलिप्त

विजय सिन्हा के मुताबिक इन घटनाओं में आरजेडी के अधिकतर लोग संलिप्त हैं. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आज जितनी घटनाएं घट रही हैं, उनका संपर्क आरजेडी से क्यों मिलता है? आरजेडी के लोगों का बालू माफियाओं या जमीन और शराब माफियाओं से सांठ गांठ है.

पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि आज जो हत्याएं और अपराध हो रहे हैं, खासकर बालू माफिया और शराब माफिया की वजह से, वह पुलिस की कमजोर कड़ी का नतीजा हैं. सरकार पूरी सजगता के साथ एक्शन ले रही है. 

उन्होंने आरजेडी पर आरोप लगाया कि यह पार्टी बिहार में अराजकता फैलाना चाहती है, क्योंकि चुनाव नजदीक है, लेकिन बिहार में अराजकता फैलाने में वे सफल नहीं होंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर करने में कोई कोताही नहीं बरतेंगे. 

बता दें पटना में लगातार कारोबारियों को निशाना बनाया जा रहा है. गोपाल खेमका रमाकांत यादव के बाद अब किराना कारोबारी विक्रम झा कि अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. बिहार में कोई ऐसा दिन नहीं जब हत्या, गोलीबारी और लूट की बड़ी घटनाएं ना होती हों. 

एनडीए नेताओं का पुलिस की नाकामी पर सवाल

बिहार में बढ़ रहे अपराध को लेकर नीतीश सरकार इन दिनों चारों तरफ से घिरी हुई है. सिर्फ विपक्ष ही नहीं सहयोगी दल के नेता भी पुलिस की नाकामी पर सवाल खड़े कर रहे हैं. लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति खराब होने की बात कह रहे हैं. इन तमाम सवालों पर जेडीयू नताओं का कहना है कि नीतीश कुमार ने बिहार में कानून का राज स्थापित किया है. क्रिमनल और क्राइम के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: Nitish Government: बिहार में सौ यूनिट मुफ्त बिजली! चुनावी वर्ष में जल्द मिलेगी नीतीश सरकार की बड़ी सौगात

नसरीन फातमा को डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 10 साल का अनुभव है. राजनीतिक और समाजिक मुद्दों के अलावा  इंटरनेशनल पॉलिटिक्स की अच्छी समझ रखती हैं. ग्राउंड रिपोर्टिंग के अनुभव के साथ अखबारों में लेख प्रकाशित हुए हैं. इस समय एबीपी लाइव में कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget