एक्सप्लोरर

'चोर-चोर मौसेरे भाई, एक ने देश को बर्बाद किया दूसरे ने...', सम्राट चौधरी का राहुल-लालू पर तंज

Samrat Choudhary: सम्राट चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा घुसपैठियों को बचाने का काम कर रही है. लालू यादव जब राजनीति में नहीं थे, उस वक्त सामाजिक विचारधारा को मानने वाले लोग मुख्यमंत्री बने थे.

महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा पर बीजेपी लगातार हमलावर है. अब डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी रविवार को लालू यादव और राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि "बिहार में एक यात्रा शुरू हुई, जिसमें चोर-चोर मौसेरे भाई (राहुल गांधी लालू यादव) मिले. एक भाई ने देश को बर्बाद किया दूसरे भाई ने बिहार को."

राहुल गांधी पर बरसे सम्राट चौधरी 

सम्राट चौधरी ने कहा, "बिहार में जननायक कर्पूरी ठाकुर हुए और यह लोग बिना मेहनत के जननायक बनना चाहते हैं. कांग्रेस से आपत्ति है कि झंडे का रंग बदलने का प्रयास किया और राहुल गांधी को जननायक बताया."  

सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस परिवार ने बूथ कैपचरिंग करके पूरे देश की जनता को दिखाया. स्वर्गीय राजीव गांधी, स्वर्गीय राजेश खन्ना एक ही बूथ पर सब लोग मिलकर बैलेट पेपर डालने का काम कर रहे थे, कांग्रेस ने ट्विटर हैंडल से बताया कि सोनिया गांधी, राजेश खन्ना और राजीव गांधी बूथ कैपचरिंग का काम कर रहे हैं. 

उन्होंने कहा, "लालू यादव जब राजनीति में नहीं थे, उस वक्त सामाजिक विचारधारा को मानने वाले लोग मुख्यमंत्री बने थे. राहुल गांधी की यात्रा घुसपैठियों को बचाने का काम कर रही है. एसआईआर के जरिए 2003 में समीक्षा हो रही थी. उस वक्त भी कई लाख लोगों के नाम कटे थे. उस वक्त राबड़ी देवी मुख्यमंत्री थे." 

उन्होंने कहा कि आज बिहार की गरीबी का दोषी यह गांधी परिवार है, लालू परिवार है. लालू परिवार ने जानवरों का चारा खाया, अलकतरा पिया. राहुल गांधी के कारण ही आज लालू यादव मुखिया नहीं बन पा रहे हैं, राहुल ने ही ऑडिशन्स फाड़ने का काम किया था. लालू यादव के नेतृत्व में राहुल गांधी काम कर रहे हैं.  

सम्राट चौधरी ने लालू यादव को क्या कहा?

सम्राट चौधरी ने ये भी कहा कि जो व्यक्ति (राहुल गांधी) बिहार के लुटेरे लालू प्रसाद यादव का आशीर्वाद ले कर यात्रा शुरू करता हो, वो बिहार का कल्याण कैसे कर सकता है. विपक्ष वाले बूथ लूट कर चुनाव जीतना जानते हैं, जनता के आशीर्वाद से नहीं. लालू यादव ने अपने एक बेटे का कान पकड़ बाहर कर दिया. बिहार की जनता सब कुछ देख रही है.  

उन्होंने कहा कि 30 सितंबर को फाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशित होगी. राहुल गांधी देश में घोटालों की सरकार बनाने के लिए अराजकता फैला रहे हैं. राहुल गांधी संविधान ले कर घूम रहे हैं, पढ़ नहीं रहे हैं. बिहार की जनता 2025 में बेहतर सरकार बनाएगी. विपक्ष को ना संविधान पर भरोसा ना देश की जनता पर ना चुनाव आयोग पर. एक वक्त था जब मंडल कमीशन का लालू प्रसाद यादव समेत तमाम विपक्ष ने विरोध किया था. 

ये भी पढ़ें: Voter Adhikar Yatra: 'लालू यादव के राज में राहुल गांधी बिहार आते तो अपहरण हो जाता'- संजय जायसवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
सुपर CM जिंदाबाद… नीतीश कुमार के सामने लगा नारा, संजय झा से क्या बात हुई?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
तेजस्वी यादव के 15 सवाल, 'हिसाब' दे पाएंगे CM सम्राट चौधरी?
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'
AK-47 से चली गोली पर अब लालू यादव की प्रतिक्रिया, 'इस तानाशाही...'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget