एक्सप्लोरर

Dengue in Bihar: बिहार में डेंगू के अब तक 10 मामले सामने आए, नीतीश कुमार ने कहा- किए जा रहे उपाय

Bihar News: सारण में एक और गोपालगंज में डेंगू के नौ मामले सामने आए हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि डेंगू के संबंध में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के साथ समीक्षा बैठक की है.

पटना: बिहार में इन दिनों लोग एक साथ कई बीमारियों के खतरे से परेशान हैं. बिहार में सफाईकर्मियों की हड़ताल (Sweepers Strike) की वजह से शहर में कचरों के ढेर ने बीमारी के खतरे को और भी बढ़ा दिया है. इधर, सोमवार को ही बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने खुद ही बताया है कि प्रदेश में डेंगू (Dengue) के 10 मामले भी सामने आ चुके हैं.

सोमवार को ‘‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’’ कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि डेंगू के संबंध में दो दिन पहले उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के साथ समीक्षा बैठक की है. सारण में एक और गोपालगंज में डेंगू के नौ मामले सामने आए हैं. उन्होंने कहा कि इसके साथ ही कोरोना वायरस से भी बचाव को लेकर सभी कार्य किए जा रहे हैं.

समीक्षा के बाद अधिकारियों को दिए गए निर्देश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वायरल बुखार से बच्चों के प्रभावित होने को लेकर स्वास्थ्य विभाग के साथ समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. स्वास्थ्य विभाग के साथ ही प्रशासन के लोगों को भी सजग किया गया है. जिलों में जिलाधिकारी भी इस पर नजर बनाए हुए हैं ताकि कोई मामला सामने आने के बाद तुरंत इलाज की व्यवस्था की जा सके.

गोपालगंज में वायरल फीवर ने बढ़ा दी थी चिंता

बता दें कि गोपालगंज में ही डेंगू के सबसे अधिक मरीज मिले हैं. एक सप्ताह पहले ही कई बच्चों में हो रहे वायरल फीवर ने जिले के लोगों की चिंता बढ़ा दी थी. मौसम परिवर्तन की वजह से जिन बच्चों को सामान्य खांसी, जुकाम या वायरल बुखार है, उनके अभिभावक कोरोना जांच कराने पहुंच रहे थे. हालांकि उसमें से एक भी बच्चा संक्रमित नहीं आया था.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Corona Update: तीसरे दिन जाकर कम हुए एक्टिव केस, बिहार में ‘मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव’ का बना प्लान

Bihar News: गया में 3 करोड़ रुपये का ब्राउन सुगर जब्त, 3 ड्रग्स सप्लायर गिरफ्तार, पूछताछ में कई खुलासे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget