एक्सप्लोरर

Bihar Corona Update: तीसरे दिन जाकर कम हुए एक्टिव केस, बिहार में ‘मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव’ का बना प्लान

बिहार में 24 घंटे में 10 लोग स्वस्थ हुए हैं. ज्यादा संख्या में स्वस्थ होने वालों की वजह से ही एक्टिव मरीजों में कमी आई है. रविवार और सोमवार के बीच बिहार में छह नए मामले आए हैं.

पटनाः बिहार में कोरोना वायरस (Coronavirus) से लड़ने के लिए सरकार पूरी तरह से सजग है. कोरोना के मामलों को कम करने के लिए यह बेहद जरूरी है कि लोग नियमों का तो पालन करे हीं साथ ही वैक्सीन भी लगवाएं. इसी क्रम में अब बिहार सरकार (Bihar Government) ने मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव (Mega Vaccination Drive) का प्लान बनाया है. वहीं बिहार में रविवार और सोमवार के बीच आए कोरोना के नए मामलों के बाद तीसरे दिन जाकर एक्टिव केसों (Corona Active Case) की संख्या में कमी आई है.

बिहार में कोरोना के एक्टिव केस 76

दरअसल, 10 सितंबर को बिहार में कोरोना के 73 एक्टिव केस थे, 11 सितंबर को 75 हो गए. बीते रविवार को एक्टिव मरीजों की संख्या 80 हो गई. हालांकि सोमवार को आई रिपोर्ट के अनुसार अब बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या 76 हो गई है. सोमवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बिहार में सिर्फ छह नए केस मिले हैं. दरभंगा में दो, गोपालगंज में एक, पटना में एक, जहानाबाद में एक और सुपौल में एक नया मरीज मिला है. वहीं, 24 घंटे में 10 लोग स्वस्थ हुए हैं. ज्यादा संख्या में स्वस्थ होने वालों की वजह से ही एक्टिव मरीजों की संख्या में कमी आई है.

बिहार में चलेगा मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव

बता दें कि सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने ये भी बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के जन्मदिन के अवसर पर राज्य में मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव चलाया जाएगा. इस कार्य की तैयारी चल रही है. उन्होंने कहा कि, "हमने छह महीने में छह करोड़ डोज कोरोना टीका देने का टारगेट रखा है. कोरोना वायरस की तीसरी लहर आने की आशंका है, ऐसे में सबको सचेत रहना होगा. कोरोना के साथ ही दूसरी अन्य बीमारियों को लेकर भी सबको अलर्ट रहने की जरूरत है."

सोमवार को आई रिपोर्ट पर एक नजर

  • स्वस्थ हुए मरीज- 10
  • कोविड की जांच- 1,30,488
  • अबतक कुल स्वस्थ हुए- 7,16,098
  • रिकवरी रेट- 98.65 फीसद
  • एक्टिव मरीज- 76

(नोटः सभी आंकड़े स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के आधार पर)

 यह भी पढ़ें-

Bihar News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बिहार में याचिका दायर, CM के एक बयान को लेकर उठा विवाद

Bihar News: मधुमक्खियों के काटने से बांका में एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग जख्मी, 1 शख्स की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget