एक्सप्लोरर

Bihar: ‘चतुराई, चालाकी और फ्रॉडिज्म की राजनीति का...’ डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा ने AAP पर बोला हमला

Delhi Assembly Election Result 2025: डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि दिल्ली की जनता ने भारत, विकसित भारत पर मुहर लगाई है. इसके लिए मैं उनका धन्यवाद देता हूं.

Delhi Assembly Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पटना में रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि दिल्ली के चुनाव में चतुराई, चालाकी, फ्रॉडिज्म की राजनीति का अंत हो गया है. जो वादा करते थे लोगों ने उन्हें नकार दिया है और जो गारंटी देते हैं उसको लोगों ने स्वीकारा है. आज मोदी की गारंटी पर लोगों को भरोसा है.

डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि राजधानी दिल्ली को सजाने और संवारने की पीएम मोदी की गारंटी पर लोगों ने विश्वास किया है. दिल्ली की जनता ने जो जनादेश दिया है, उसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं. उन्होंने बदलते भारत, विकसित भारत पर मुहर लगाई है. एक नया स्वरूप आने वाले दिनों में दिखाई पड़ेगा.

'भौकाल, फ्रॉडिज्म की राजनीति लंबे समय तक नहीं चलती'
वहीं जब उनसे पूछा गया कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया से लेकर तमाम बड़े नेता हार गए. इसपर उन्होंने कहा कि भौकाल, फ्रॉडिज्म की राजनीति करने वाले बहुत लंबे समय तक नहीं चलते. जनता को भरमारकर और उनसे झूठे वादे करके पूरी राजनीति को नकारात्मक बनाने वाले लोगों से दिल्ली ने मुक्ति पाई है, ये एक बड़ा संदेश दिल्ली के लोगों ने देश को दिया है क्योंकि दिल्ली में पूरे देश के लोग रहते हैं उसके प्रतिनिधित्व की भावनाओं का ये प्रकटिकरण है.

‘अपमानजनक कृत्यों का जवाब दिया- विजय कुमार सिन्हा
इससे पहले 8 फरवरी को दिल्ली के चुनावी नतीजों के बाद डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने चरित्र और ईमानदारी की राजनीति को चुना और झूठ, छल और फ्रॉडिज्म की राजनीति को पूरी तरह नकार दिया. कथनी और करनी में अंतर रखने वालों की विदाई हो गई. भगवान राम की धरती अयोध्या से लेकर मां जानकी की धरती सीतामढ़ी तक के पूर्वांचली भाई-बहनों ने एकजुट होकर इन अपमानजनक कृत्यों का जवाब दिया है.

उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के साथ जिस तरह का व्यवहार कोरोना काल में हुआ, उस पीड़ा का अंत दिल्ली की जनता ने किया है. यह बदलाव, दिल्ली की राजनीति के साथ देश के भविष्य की दिशा तय करेगा. अब, दिल्ली में सच्चाई, ईमानदारी और विकास की राजनीति का नया अध्याय शुरू होगा.

यह भी पढ़ें: ‘मनोज भैया’ अगर दिल्ली के मुख्यमंत्री बनते हैं तो…’, भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीतीश कुमार के इस्तीफे के सवाल पर तेज प्रताप यादव बोले, 'खुशी की बात है, अब...'
नीतीश कुमार के इस्तीफे के सवाल पर तेज प्रताप यादव बोले, 'खुशी की बात है, अब...'
JDU के संभावित मंत्रियों की पहली लिस्ट! विजय चौधरी सहित इन नेताओं को मिल सकता है मौका
JDU के संभावित मंत्रियों की पहली लिस्ट! विजय चौधरी सहित इन नेताओं को मिल सकता है मौका
Bihar New CM Live: दोपहर 3.15 बजे CM पद से इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार, यहां पढ़ें मंगलवार का पूरा कार्यक्रम
Live: दोपहर 3.15 बजे CM पद से इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार, यहां पढ़ें मंगलवार का पूरा कार्यक्रम
बड़ी खबर: निशांत कुमार बिहार की नई सरकार में नहीं बनना चाहते डिप्टी CM, मन में क्या है?
बड़ी खबर: निशांत कुमार बिहार की नई सरकार में नहीं बनना चाहते डिप्टी CM, मन में क्या है?

वीडियोज

Noida Labour Protest Update: अधिकारियों को CM Yogi का सख्त निर्देश | UP News | Breaking
Saharanpur में बड़ा हादसा, 5 गाड़ियों की टक्कर, कई घायल | ABP NEWS
US Iran Peace Talk Update: फिर बम बरसेंगे या बातचीत का नया रास्ता खुलेगा? | Iarael | Ceasefire |News
Sandeep Chaudhary : शांतिवार्ता फेल...Trump करने लगे जंग की तयारी? |US Iran Peace Talks | Pak
US Iran Peace Talk Update: बातचीत के बीच क्यों भागे JD Vance? बड़ा खुलासा! | Iarael | Ceasefire | US

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा उपसभापति चुनाव पर सियासी संग्राम, 17 अप्रैल को फैसला, क्या बनेगी सहमति या होगा मुकाबला
राज्यसभा उपसभापति चुनाव पर सियासी संग्राम, 17 अप्रैल को फैसला, क्या बनेगी सहमति या होगा मुकाबला
नोएडा में श्रमिक प्रदर्शन के बीच कैसे भड़की हिंसा? पुलिस कमिश्नर ने किया बड़ा दावा, अब तक हुआ ये एक्शन
नोएडा में श्रमिक प्रदर्शन के बीच कैसे भड़की हिंसा? पुलिस कमिश्नर ने किया बड़ा दावा, अब तक हुआ ये एक्शन
Bhooth Bangla Box Office: 'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन रच सकते हैं इतिहास? 16 साल बाद जोड़ी को मिल सकती है सबसे बड़ी ओपनिंग!
'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी रचेगी इतिहास? 16 साल बाद मिलेगी सबसे बड़ी ओपनिंग!
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
इधर ईरान के होर्मुज की ट्रंप ने की नाकाबंदी, इजरायल की सीजफायर तोड़ने की धमकी, उधर रूस उठाने जा रहा बड़ा कदम
इधर ईरान के होर्मुज की ट्रंप ने की नाकाबंदी, इजरायल की सीजफायर तोड़ने की धमकी, उधर रूस उठाने जा रहा बड़ा कदम
Noida Protest Live: नोएडा में कैसे फैली आग? पुलिस कमिश्नर ने किया ये दावा, अखिलेश यादव बोले- झूठ बोलने में सरकार नंबर 1
नोएडा में कैसे फैली आग? पुलिस कमिश्नर ने किया ये दावा, अखिलेश यादव बोले- झूठ बोलने में सरकार नंबर 1
Bengal SIR: बंगाल में 34 लाख मतदाता नहीं डाल पाएंगे वोट, SC का राहत से इनकार, ममता को लग सकता है झटका
बंगाल में 34 लाख मतदाता नहीं डाल पाएंगे वोट, SC का राहत से इनकार, ममता को लग सकता है झटका
अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने 'वकील', सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित
अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने 'वकील', सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित
Embed widget