एक्सप्लोरर

Bihar News: सुशील कुमार मोदी पर होगा मानहानि का मुकदमा? जानिए शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के बयान के पीछे की वजह

Bihar Politics: शिक्षा मंत्री ने सोमवार को मीडिया के सवालों का जवाब दिया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर हमला बोला. कहा कि देश को जलाने से बचाना क्या तुष्टिकरण है?

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा के सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) पर बहुत जल्द मानहानि का केस हो सकता है. बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर (Bihar Education Minister) ने सोमवार को बयान दिया है कि वह बीजेपी नेता सुशील कुमार पर मोदी पर मानहानि का केस करेंगे. नालंदा और सासाराम में हुई हिंसा के बाद बीजेपी के आरोपों पर जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि देश को जलाने से बचाना क्या तुष्टिकरण है? नौकरियां गायब हैं. बेरोजगार तबाह हैं. 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी होनी थी लेकिन क्या हुआ?

चंद्रशेखर ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार को प्रयोगस्थल बनाने का कोई भी प्रयोग सफल नहीं होगा. दो जगह से वेतन लेने के आरोप पर चंद्रशेखर ने कहा कि सबूत पेश किया जाए. कहा कि सुशील कुमार मोदी पर मानहानि का केस करेंगे. ये चरित्र हनन का प्रयास है. एक शिक्षा मंत्री शूद्र हो गया तो तो पच नहीं रहा है. ये लड़ाई है और ये चलेगी. जिन लोगों ने चरित्र हनन का प्रयास किया है उनके विरुद्ध मानहानि का मुकदमा होगा.

शिक्षकों की बहाली को लेकर दी खुशखबरी

वहीं दूसरी ओर बिहार में शिक्षकों की होने वाली बहाली को लेकर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि अब शिक्षकों की बहाली आयोग से होगी. आकर्षक वेतन होगा. राज्य कर्मी का दर्जा मिलेगा. सभी तरह की सुविधा होगी. जो नियमित शिक्षक होंगे उनको बीपीएससी के माध्यम से एक परीक्षा पास करनी होगी. अभी सवा दो लाख के आसपास शिक्षकों की बहाली होगी. फिर माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में जो थर्ड और फोर्थ ग्रेड की बहाली होगी वो करीब 40 से 50 हजार के करीब है.

बता दें कि सोमवार को बिहार कैबिनेट में छह एजेंडों पर मुहर लगी है. इसमें नई शिक्षक नियमावली को मंजूरी मिली है. इस नियमावली का नाम होगा 'बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक (नियुक्ति स्थानांतरण अनुशासनिक कार्रवाई एवं सेवा शर्त) नियमावली 2023'. इस नियमावली के तहत अब जो भी नियुक्ती राज्य सरकार शिक्षकों की करेगी वह अब राज्य कर्मी होंगे, यानी राज्य सरकार के कर्मी होंगे.

यह भी पढ़ें- Bihar Coronavirus: बिहार में 24 घंटे में मिले 42 कोरोना संक्रमित, सिर्फ पटना में 14, तैयारी को लेकर IGIMS में मॉक ड्रिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget