एक्सप्लोरर

Bihar Crime: नालंदा में पेड़ से लटका हुआ मिला युवक का शव, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

Nalanda News: मामला नूरसराय थाना क्षेत्र का है. मृतक की पहचान थरथरी थाना अंर्तगत बड़ी छरियारी गांव निवासी विशेश्वर चौहान के पुत्र कांग्रेस चौहान के रूप में हुई है.

Bihar Crime: नालंदा के नूरसराय थाना इलाके के छतरपुर गांव के सुनसान जगह पर मंगलवार को एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ मिला. इसे देखते ही गांव में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. शव की पहचान कर ली गई है. जिस गांव में युवक का शव मिला है वहां उसका ससुराल है. शव की पहचान जिले के थरथरी थाना अंर्तगत बड़ी छरियारी गांव निवासी विशेश्वर चौहान के पुत्र कांग्रेस चौहान के रूप में हुई है. वहीं, शव मिलने के बाद मृतक के परिजनों को सूचना दी गई फिर परिवार वाले मौके पर पहुंचे.

मृतक के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या कर पेड़ से शव लटकाने का आरोप लगाया है. पुलिस इस आरोप पर जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेजा गया है. इस मामले में मृतक के पिता ने मामला दर्ज कराने के लिए थाने में आवेदन दिया है.

तीन दिन पहले युवक आया था ससुराल 

बता दें कि कांग्रेस चौहान पिछले तीन दिन पहले ही अपने ससुराल आया था. वह बाहर में काम करके परिवार वालों का भरण पोषण करता था. ससुराल आने से पहले कांग्रेस चौहान ने अपने घर परिवार वालों को फोन से कोई सूचना नहीं दी थी. बाहर से आने के बाद अपने घर भी नहीं गया था. परिवार वालों का कहना है कि पत्नी फोन कर बुलाई होगी तभी वह आया होगा. वह बाहर से जब भी आता था तो घर आने के बाद ससुराल जाता था.

सभी बिंदु पर जांच कर रही है पुलिस

नूरसराय के थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दी थी. जिसके बाद पुलिस ने दल बल के साथ मौके पर पहुंची और पेड़ से लटका हुआ शव को नीचे उतारा. शव को देखने से प्रतीत होता है कि हत्या करने के बाद आरोपी ने बचने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया है. पत्नी से पूछताछ की जा रही है. इस मामले में मृतक के पिता ने आवेदन दिया है. मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है. शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा. 

वहीं, इस मामले को लेकर आगे उन्होंने कहा कि मृतक के परिवार वालों का आरोप है कि ससुराल वालों ने हत्या कर शव को लटका दिया है. सभी बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है.

ये भी पढे़ं: Bihar News: पूर्व मंत्री वृषिण पटेल के खिलाफ वारंट जारी, नाबालिग ने बताई दरिंदगी की पूरी दास्तान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget