एक्सप्लोरर

बिहार: केस वापस लेने के दबाव में रेप पीड़िता ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

पीड़िता की माँ ने बताया कि पंचायत में हुई बातों को बताने हम कमतौल थाना गए थे. वहां केस के आईओ को हमने सारी घटना की जानकारी दी. इस पर उन्होंने कहा कि यह पंचायत का मामला है आप खुद इससे निपट लें.

दरभंगा: दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र के मिल्की गांव की एक नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता ने गुरुवार को पंचों के दबाव में आकर जहर खा लिया, उसे गंभीर हालत में डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. पीड़िता की माँ ने आरोप लगाया है कि दुष्कर्म मामले को लेकर गांव में पंचायत बुलाई गई थी. इस दौरान पीड़िता पर केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था. ऐसा नहीं करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी, इसी डर के कारण उसने जहर खा लिया.

जानकारी के अनुसार इस मामले में पंचायती समाज के ही कुछ लोगों ने की थी. इस पंचायती की सूचना स्थानीय मुखिया को भी नहीं दी गई थी. इसी पंचायत में पीड़िता पर केस वापस लेने का दबाव बनाया गया था.

इस संबंध में ढढ़ीया बेलवारा की मुखिया शमिता देवी के पुत्र रामभजन बैठा ने बताया कि गांव में गुरुवार को किसी बात को लेकर पंचायत हुई थी, लेकिन उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी गई थी. वहीं थाना प्रभारी सरवर आलम ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि गांव में पंचायत हुई थी इस दौरान जबरन समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा था, इसी कारण पीड़िता ने खटमल मारने की दवा खा ली. परिजन उसे जाले रेफरल अस्पताल ले गए, वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे डीएमसीएच से ले जाया गया. पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है.

क्या है पूरी घटना

कमतौल थाना क्षेत्र के मिल्की गांव में 6 माह पूर्व 14 साल की नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया था. इस मामले में पीड़िता के आवेदन पर कमतौल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. आरोपित फिलहाल जेल में है. इसी मामले को लेकर गांव में पंचायत बुलाई गई थी, इसमें पीड़िता व उसके परिवार के सदस्यों पर केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था. डीएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में पीड़िता के साथ आई उसकी माँ ने बताया कि पंचायत में हुई बातों को बताने हम कमतौल थाना गए थे. वहां केस के आईओ मनोज कुमार को हमने सारी घटना की जानकारी दी. इस पर उन्होंने कहा कि यह पंचायत का मामला है आप खुद इससे निपट लें.

घर पर मेरी बेटी अकेली थी इसी दौरान मोहम्मद इस्लाम शेख मोहम्मद मुस्लिम शेख मोहम्मद साबिर शेख और मोहम्मद नासिर शेख के साथ कुछ और लोग मेरे घर पर आए और मेरी बेटी को जान से मारने की धमकी देने लगे. साथ ही केस वापस नहीं लेने पर जिंदा जला देने की बात कही. उन लोगों से डरकर मेरी बेटी ने घर में रखी खटमल मारने की दवा खा ली जब हम घर पहुंचे तो देखा कि वहीं जमीन पर पड़ी थी और बार-बार उल्टी कर रही थी पूछने पर उसने सारी बात बताई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget