एक्सप्लोरर

Darbhanga Blast: तीनों संदिग्धों को लेकर पटना पहुंची NIA की टीम, कल कोर्ट में करेगी पेश

Darbhanga Blast: 17 जून को दरभंगा रेलवे स्टेशन पर सिकंदराबाद से आए कपड़े के बंडल वाले पार्सल में ब्लास्ट हुआ था. एटीएस मामले की जांच कर रही थी. बाद में मामला एनआईए को सौंप दिया गया था.

पटना: दरभंगा रेलवे स्टेशन पर 17 जून को सिकंदराबाद से आए कपड़े के पार्सल में हुए ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार किए गए तीन संदिग्धों को लेकर एनआईए की टीम गुरुवार को पटना पहुंची. कड़ी सुरक्षा के बीच एनआईए के अधिकारी संदिग्ध आतंकी इमरान मलिक, कफील और नासिर खान को लेकर पटना एयरपोर्ट पहुंची. बता दें कि सात दिनों का रिमांड खत्म होने के बाद कल एनआईए तीनों को एनआईए की विशेष अदालत में पेश करेगी. एनआईए कोर्ट ने तीनों को पूछताछ के लिए रिमांड पर भेजा था. 

शामली से किया था गिरफ्तार

मालूम हो कि बीते शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के शामली से दरभंगा पार्सल ब्लास्ट मामले के मास्टरमाइंड मोहम्मद कासिम और हाजी सलीम को गिरफ्तार किया गया था. ये इस मामले में चौथी गिरफ्तारी थी. मिली जानकारी अनुसार हाजी सलीम उर्फ टुइया शामली के कैराना के बिस्तायान मोहल्ले का और कासिम उर्फ कफील आलखुर्द का निवासी है. 

एनआईए के मुताबिक दरभंगा ब्लास्ट मामले मुख्य साजिशकर्ता मो. सलीम अहमद अर्फ हाजी सलीम और कफील हैं. जांच में यह बात सामने आई है. मामले में हैदराबाद से गिरफ्तार दोनों आतंकियों ने फरवरी 2021 में हाजी सलीम के घर पर ही मुलाकात की थी और बड़े आतंकी घटना को अंजाम देने की योजना बनाई थी.

तीन संदिग्धों का दिया था रिमांड

इस मामले में हैदराबाद से गिराफ्तार दोनों भाइयों को दो जुलाई को और शामली से गिरफ्तार दोनों संदिग्धों को तीन जुलाई को कोर्ट पेश किया गया था. इनमें से तीन का रिमांड कोर्ट ने एनआईए को दे दिया था, जबकि तबीयत खराब होने की वजह से सलीम का रिमांड एनआईए नहीं ले पाई थी. ऐसे में उसे बेऊर जेल भेज दिया गया था. 

दरअसल, 17 जून को दरभंगा रेलवे स्टेशन पर सिकंदराबाद से आए कपड़े के बंडल वाले पार्सल में ब्लास्ट हुआ था. एटीएस मामले की जांच कर रही थी. बाद में मामला एनआईए को सौंप दिया गया था. इस मामले में एनआईए की टीम ने हैदराबाद से इमरान खान और नासिर खान को गिरफ्तार किया था. वहीं, शामली से कफील और सलीम को गिराफ्तार किया गया था. इन सभी पर पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के साथ संबंध होने के आरोप लगे हैं.

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: एलजेपी में ‘टकरार’ जारी, पशुपति पारस के मंत्री बनते ही कोर्ट पहुंचे चिराग पासवान

बिहारः मोदी कैबिनेट में JDU को मिली एक सीट पर RJD का तंज, कहा- नीतीश कुमार ने फिर मारी पलटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
Bypolls 2026 Voting LIVE: दतिया में अब तक 50% से ज्यादा मतदान, बांकीपुर में मतदान बहुत धीमा, 1 बजे तक 20 फीसदी वोटिंग
LIVE: दतिया में अब तक 50% से ज्यादा मतदान, बांकीपुर में मतदान बहुत धीमा, 1 बजे तक 20 फीसदी वोटिंग
राहुल गांधी के बयान पर नीतीश कुमार की पार्टी ने दी सलाह, 'जिस तरह…'
राहुल गांधी के बयान पर नीतीश कुमार की पार्टी ने दी सलाह, 'जिस तरह…'
'कौन प्रशांत किशोर?' बांकीपुर उपचुनाव के बीच राम कृपाल यादव का निशाना
'कौन प्रशांत किशोर?' बांकीपुर उपचुनाव के बीच राम कृपाल यादव का निशाना

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget