एक्सप्लोरर

दरभंगा AIIMS का अलग जमीन पर होगा निर्माण, डीएमसीएच को भी किया जाएगा अपग्रेड

काफी समय से चर्चा चल रही थी कि दरभंगा में मौजूदा डीएमसीएच को उत्क्रमित कर नए एम्स का निर्माण कराया जाएगा. इस मुद्दे को राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने सदन में उठाया था, जिसके जवाब में केंद्रीय मंत्री ने सारी स्थिति स्पष्ट कर दी.

पटना: केंद्रीय नेतृत्व ने ये स्पष्ट कर दिया कि दरभंगा एम्स के निर्माण डीएमसीएच की जगह नहीं होगा. बल्कि नए एम्स का निर्माण अलग जमीन पर होगा. मंगलवार को राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी के सवाल के जवाब में केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि दरभंगा मेडिकल काॅलेज औए अस्पताल को उत्क्रमित कर एम्स का निर्माण नहीं किया जाएगा बल्कि केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने सितम्बर, 2020 में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पीएमएसएसवाई) के तहत दरभंगा में 1,264 करोड़ रुपये की लागत से अलग नया एम्स स्थापित करने की स्वीकृति दी है. यानी डीएमसीएच भी बना रहेगा और अलग से नया एम्स बनेगा.

राज्य सरकार नहीं उपलब्ध कराई जमीन  

उन्होंने कहा कि दरभंगा में नए एम्स के निर्माण के लिए राज्य सरकार को चिन्हित और पूर्णतः बाधा से मुक्त 200 एकड़ जमीन उपलब्ध कराना है. मगर अब तक जमीन उपलब्ध नहीं कराई गई है. मंत्री ने बताया कि इसके अलावा पीएमएसएसवाई के अन्य घटक के तहत एक सुपर स्पेशियलिटी ब्लाॅक (एसएसबी) स्थापित करने के लिए 150 करोड़ रुपये की लागत से दरभंगा मेडिकल काॅलेज के उन्नयन की स्वीकृति भी केन्द्र सरकार की ओर से दी गई है. एसएसबी के निर्माण का कार्य 77.13 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है.

सुशील मोदी ने पूछे थे ये सवाल

दरअसल, काफी समय से चर्चा चल रही थी कि दरभंगा में मौजूदा डीएमसीएच को उत्क्रमित कर नए एम्स का निर्माण कराया जाएगा. ऐसे में राज्यसभा सांसद सुशील ने राज्यसभा में ये सवाल किया था कि क्या यह सच है कि वर्तमान "दरभंगा मेडिकल कॉलेज" को ही उत्कमित कर एम्स बनाया जाएगा, अगर हां तो दरभंगा एम्स के निर्माण की प्रगति का ब्यौरा क्या है? इन्हीं सवालों का जवाब देते हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने जवाब देते हुए ये स्पष्ट कर दिया है कि एम्स के निर्माण अलग जमीन पर कराया जाएगा.

यह भी पढ़ें -

बिहार में बढ़ाई जाएगी कोरोना जांच की संख्या, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर होगी रैंडम टेस्टिंग CM नीतीश तय करेंगे किन 12 नेताओं को बनाना है MLC, कैबिनेट बैठक में सौंपी गई जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल

वीडियोज

UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?
बंगाल के बाद उत्तर प्रदेश... 'वोट काटने' पर क्लेश!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget