एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार की एक ऐसी दलित बस्ती जहां ट्रेन आने पर मिलता है पानी, गाड़ी आते ही बाल्टी लेकर दौड़ पड़ते हैं लोग

Water Problems in Bihar: लोगों का कहना है कि सरकार ने नल जल के तहत पानी पहुंचाने की कोशिश की लेकिन सारी व्यवस्था फेल है. रेलवे के भरोसे प्यास बुझती है.

कैमूरः बिहार के कैमूर जिले में एक ऐसी बस्ती है जहां के लोगों को पानी के लिए ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है. सुनकर अजीब लगेगा लेकिन सच्चाई यही है. कैमूर जिले के मोहनिया शहर वार्ड नंबर-2 रसूलपुर कर्महरी के इलाके में सरकार ने नल जल योजना के तहत नलकूप तो लगाया लेकिन पानी नहीं आता है. वार्ड में 16 सौ से ज्यादा की जनसंख्या है. कई लोगों के यहां चापाकल और सबमर्सिबल खुद का है लेकिन कई परिवार ऐसे हैं जो सरकार के सिस्टम के भरोसे हैं.

मोहनिया नगर पंचायत के शहरी इलाका में वार्ड नंबर-2 में रसूलपुर करमहरी दलित बस्ती है. यहां के लोगों को पानी नसीब नहीं है. रेलवे से आस पर प्यास बुझती है. घंटों चिलचिलाती धूप में लोग इंतजार करते हैं. भभुआ रोड स्टेशन से सटे रेलवे ट्रैक के पास पानी लेने पहुंचते हैं. यहां जब पटना भभुआ इंटरसिटी सुबह आती है तो ट्रेन में पाइप से पानी भरा जाता है. इसी समय जब पानी खुलता है तो इस बस्ती के लोग पहुंच जाते हैं. कोई बाल्टी तो कोई डिब्बा लेकर दौड़ता है.

यह भी पढ़ें- Mahatma Gandhi Setu: भारत का सबसे लंबा स्टील ब्रिज बनकर तैयार, अब दोनों लेन में चलेंगी गाड़ियां, देखें काम की खबर 

सुरक्षा की दृष्टि से मना करते हैं जवान

रेलवे से संबंधित एक जवान ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि ट्रैक के पास आने से हादसा का खतरा होता है. इसके लिए मना भी किया जाता है लेकिन पानी पीने के लिए कोई ले जाता है तो कितना मना किया जाए. सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैक के सबसे लास्ट में लोगों को रोक दिया जाता है जहां से वो पानी लेते हैं.

क्या कहते हैं लोग?

वार्ड नंबर दो के रमेश कुमार बताते हैं कि यहां लगभग 16 से 1700 लोगों की बस्ती है. कई लोगों के घरों में नल जल योजना है लेकिन सब फेल है. सरकार की पहल पर नल जल योजना की शुरुआत हुई. मोटर बिगड़ गया तो चंदा करके उसे ठीक कराने की कोशिश हुई लेकिन वह नहीं बन सका. अब चिलचिलाती धूप में  खड़ा होकर ट्रेन का इंतजार करते हैं. जब ट्रेन आती है तो लोग पानी ले जाते हैं.

नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि शिवजी बताते हैं कि मोहनिया शहर में लगभग पांच करोड़ की नल जल योजना थी. इसमें 16 वार्डों में नल जल के माध्यम से लोगों को पानी पहुंचाना था लेकिन सभी वार्डों में पानी नहीं पहुंच रहा. इसकी शिकायत जिलाधिकारी से लेकर प्रधान सचिव तक की गई है लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है.

नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि मोहनिया नगर पंचायत में 16 वार्ड हैं जिसमें 21 योजनाओं के तहत नल जल योजना का कार्य किया गया है. आठ वार्डों में लगभग नल जल योजना चालू है. बाकी जगहों पर कहीं मोटर खराब है, पाइप फट गया है या पानी का लेवल नीचे हो जाने की वजह से बंद है. जल्द ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है. लगभग एक सप्ताह में लोगों सभी लोगों को नल से जल मिलने लगेगा.

यह भी पढ़ें- Bihar News: दारोगा के घर चोरी के बाद ताबड़तोड़ एक्शन, जांच के लिए डॉग स्क्वायड, साइबर सेल और FSL की टीम तक पहुंची

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget