एक्सप्लोरर

CSBC Sipahi Bharti 2023: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती के पेपर लीक मामले पर विभाग का बड़ा बयान, SK सिंघल ने सब बता दिया

Bihar Paper Leak: पटना के कंकड़बाग स्थित द्वारिका कॉलेज से दूसरी पाली में छह अभ्यर्थियों को पकड़ा गया था. इनमें से पांच के पास से जो आंसर मिले वो प्रश्न पत्र में दिए गए सवाल से मैच कर रहे हैं.

पटना: केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा रविवार (01 अक्टूबर) को सिपाही भर्ती की परीक्षा ली गई थी. 21,391 पदों के लिए यह परीक्षा हो रही है. अगली परीक्षा सात अक्टूबर को होनी है. पहले दिन की परीक्षा को लेकर पेपर लीक की भी खबर सामने आई थी. सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावे भी किए जा रहे थे. इन सबके बीच विभाग का बड़ा बयान सामने आया है. सोमवार (02 अक्टूबर) की शाम सिपाही भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष एसके सिंघल (SK Singhal) ने दावा किया कि पेपर लीक नहीं हुआ है.

एसके सिंघल ने कहा कि एक अक्टूबर को आयोजित हुई सिपाही भर्ती परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि एक अक्टूबर को आयोजित की गई परीक्षा पूरी तरह से कदाचार मुक्त हुई थी. हालांकि पूरे बिहार में 529 परीक्षा केंद्रों से कदाचार में लिप्त करीब 125 से अधिक अभ्यर्थियों को पटना सहित बिहार के विभिन्न जिलों से गिरफ्तार किया गया है.

परीक्षा केंद्र पर काम नहीं करेगा कोई गैजेट

पेपर लीक की खबर को लेकर सिपाही भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष एसके सिंघल ने कहा कि केंद्रीय चयन आयोग ने एक ऐसा डिवाइस तैयार किया है जो परीक्षा सेंटर पर ले जाने वाले तमाम तरह के इलेक्ट्रॉनिक सामान के सिग्नल को ब्लॉक कर देता है. परीक्षा केंद्र में सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पूरी तरह से निष्क्रिय हो जाएंगे.

कंकड़बाग स्थित कॉलेज से पेपर लीक की खबर

बता दें केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की ओर से ही सिपाही भर्ती परीक्षा ली जा रही है. पटना के कंकड़बाग स्थित द्वारिका कॉलेज से दूसरी पाली में छह अभ्यर्थियों को पकड़ा गया था. इनमें से पांच के पास से जो आंसर मिले वो प्रश्न पत्र में दिए गए सवाल से मैच कर रहे हैं. इसी को लेकर कहा जा रहा है कि पेपर लीक हो गया है.

अलग-अलग जिलों में 61 एफआईआर दर्ज

बता दें सिपाही भर्ती परीक्षा में हुई अनियमितता व कदाचार के संबंध में अब तक इस मामले में 61 प्राथमिकी विभिन्न जिलों में दर्ज की गई है. आर्थिक अपराध इकाई ने जांच को टेकओवर किया है. अब तक 125 गिरफ्तारियां हुई हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Police Paper Leak: बिहार में फिर हो गया पेपर लीक? सिपाही भर्ती परीक्षा में 70 से 75 उत्तर मैच, EOU ने शुरू की जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget