एक्सप्लोरर

Bihar News: बेगूसराय में बीजेपी के पूर्व MLA और उनके पुत्र पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे

Begusarai Firing: बेगूसराय में बीजेपी पूर्व विधायक ललन कुंवर और उनके मुखिया पुत्र पर जानलेवा हमला हुआ है. शराब माफिया ने उन्हें धमकी दी और फायरिंग की. इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

Bihar News: बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद गिरिराज और उनके प्रतिनिधि के धमकी मामले का अभी 24 घंटे भी नहीं हुए हैं कि बीजेपी के पूर्व विधायक ललन कुंवर सहित उनके पुत्र सह वर्तमान में पिढोली पंचायत के मुखिया कुंवर अनुराग प्रताप पर बदमाशों ने शनिवार की सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग कर जाने लेने की कोशिश की. हालांकि इस जानलेवा हमला में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है. पूरा मामला तेघड़ा थाना क्षेत्र के पिढोली गांव का है.

पूर्व विधायक पुत्र ने दी जानकारी

पिढोली पंचायत के मुखिया सह पूर्व विधायक पुत्र अनुराग प्रताप ने बताया कि कुछ शराब माफिया जेल से छूटकर गांव आए हैं. शराब माफिया ने आज अहले सुबह मोबाइल पर धमकी दी और गाली गलौज करना लगा. उन लोगों को गाली देने से मना किया तो वे बोले कि तुम्हारे कारण मुझे जेल जाना पड़ा अब तुम्हारी और तुम्हारे बाप की जान कभी भी जा सकती है. जब पता चला कि मोबाइल पर धमकी देने वाला व्यक्ति गांव का ही है तब हम लोग उसके घर जाने लगे. इसी बीच रास्ते मे तीन चार लोग खड़े थे जो फायरिंग करने लगे. इस दौरान पिताजी बाइक से आ रहे थे उनके साथ उनका सुरक्षकर्मी भी था जब सुरक्षाकर्मी ने हथियार निकाला तब वो लोग हथियार लहराते हुए भाग गए.

सुरक्षाकर्मी के सूझबूझ से टला हादसा- पूर्व विधायक

बीजेपी के पूर्व विधायक ललन कुंवर ने बताया कि सुबह मेरे पुत्र अनुराग के मोबाइल पर किसी ने गाली दी थी. गाली गलौज के बाद वो गुस्सा में घर से निकला तो उसके पीछे मैं भी अपने गार्ड के साथ निकल गया. मौके पर पहुंचा तो कुछ लोग फायरिंग कर रहे थे उसी वक्त मेरे गार्ड ने हथियार निकाला तब सभी लोग वहां से भाग गए. बता दें कि ललन कुंवर 2010 से 2015 तक तेघड़ा विधानसभा के विधायक रह चुके हैं.

जांच में जुटी पुलिस 

तेघड़ा थाना क्षेत्र के पिढोली में पूर्व विधायक और उनके पुत्र के ऊपर जानलेवा हमला के बाद तेघड़ा थाना की पुलिस और एसडीपीओ रविंद्र मोहन ने जांच शुरू कर दी है. एसडीपीओ रविंद्र मोहन ने बताया कि आज सुबह पूर्व विधायक और उनके पुत्र पर फायरिंग की बात सामने आई है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा. आवेदन के आधार पर जो भी आरोपी होंगे उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Dussehra 2024: दशहरा की छुट्टी को लेकर शिक्षकों की मांग के समर्थन में गिरिराज सिंह, सीएम नीतीश से क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget