एक्सप्लोरर

कंस्ट्रक्शन कंपनी से अपराधियों ने मांगी 20 लाख रुपये की रंगदारी, नहीं देने पर हत्या करने की दी धमकी

कंपनी के साइट इंचार्ज ने बताया कि कंपनी के कर्मियों ने उन्हें घटना की जानकारी दी, जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गयी है. पुलिस ने सुरक्षा मुहैया कराने का वादा किया है.

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले में अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं. अपराधी दिनदहाड़े हत्या, लूट, गोलीबारी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला जिले के नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के कुशमहौत का है, जहां सोमवार को सड़क निर्माण कार्य में लगी कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मियों से अपराधियों ने बीस लाख रुपये के रंगदारी की मांग की और नहीं देने पर से जान से मार देने की धमकी दी.

बता दें कि रंगदारी मांगने पहुंचे अपराधियों ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के साइट पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे सभी कर्मी सहम गए. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कई घटनास्थल से खोखे बरामद किए हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. दरअसल, जय माता दी कंस्ट्रक्शन कंपनी लाखों की लागत से नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के कुशमहौत तक सड़क निर्माण करवा रही है.

इसी क्रम में सोमवार को जब कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी जेसीबी से मिट्टी काटकर सड़क की भराई कर रहे थे, उस वक्त एक बाइक पर सवार तीन अपराधी वहां पहुंचे और रंगदारी की मांग करने लगे. कर्मचारियों की मानें तो अपराधियों ने कहा कि कंपनी के मालिक से कहकर कल तक बीस लाख रुपए पहुंचा दें, नहीं तो यहां सबकी हत्या कर दी जाएगी.

इस संबंध में कंपनी के मुंशी गोपाल कुमार ने बताया कि पहले अपराधी पहुंचे और जेसीबी को साइड करने को कहा. जेसीबी ड्राइवर ने जैसे ही जेसीबी साइड की, उनमें से एक अपराधी उतर गया और हवाई फायरिंग शुरू कर दी. फिर रंगदारी की मांग के साथ कंपनी के कर्मियों पर पिस्तौल तान दी.

मुंशी की मानें तो अपराधियों ने जल्द पैसे दे देने को कहा. ऐसा नहीं होने पर सबकी हत्या कर देने की बात कही. इधर, कंपनी के साइट इंचार्ज राजकुमार राय ने बताया कि कंपनी के कर्मियों ने उन्हें घटना की जानकारी दी, जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गयी है. पुलिस ने सुरक्षा मुहैया कराने का वादा किया है और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget