एक्सप्लोरर

बिहार में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, 7 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि, कुल संख्या हुई 17

Bihar Coronavirus Update: बिहार में कोरोना के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है. NMCH को छोड़कर अन्य सरकारी अस्पतालों में कोरोना जांच की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है.

Bihar News: महाराष्ट्र, दिल्ली, केरल के बाद अब बिहार में भी कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. शुक्रवार (30 मई, 2025) को 7 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है. तीन लोग नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल की जांच में कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं जबकि चार मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि निजी लैब से हुई है. सिविल सर्जन ऑफिस को भेजी गई रिपोर्ट से कोरोना मरीजों की संख्या का खुलासा हुआ है.

बीते सोमवार 26 मई से पटना में कोरोना के मरीज मिलने की शुरुआत हुई और अब तक 5 दिनों में आंकड़ा बढ़कर 17 हो गया है. कोरोना संक्रमित 7 नए मरीजों में कंकड़बाग, अगम कुआं, आरपीएस मोर के रहने वाले हैं जबकि बाकी अलग-अलग शहरों के हैं. दो दिन पहले वैशाली जिले के हाजीपुर में भी एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई थी. सबसे बड़ी बात है कि बिहार के सभी सरकारी अस्पतालों में कोरोना जांच की व्यवस्था नहीं की गई है.

राजधानी के NMCH में कोरोना जांच से लेकर इलाज तक की व्यवस्था उपलब्ध है लेकिन PMCH, आईजीआईएमएस, न्यू गार्डिनर रोड के अलावा राज्य में किसी भी PHC और अनुमंडलीय अस्पतालों को कोरोना जांच किट उपलब्ध नहीं कराई गई है. पटना सिविल सर्जन अविनाश कुमार सिंह ने बताया है कि जल्द सभी सरकारी अस्पतालों में नई किट उपलब्ध कराई जाएगी. उम्मीद है कि सोमवार से सभी अस्पतालों में नए किट से कोरोना जांच किए जाएंगे. सूत्रों के अनुसार आईजीआईएमएस, पीएमसीएच जैसे बड़े संस्थानों को बीएमएसआईसीएल से कोरोना जांच की किट मिली थी जिसमें नवंबर 2024 लिखा हुआ है. ऐसे में कोरोना जांच रिपोर्ट की विश्वसनीयता नहीं भी हो सकती है.

NMCH में कोरोना मरीज के लिए व्यवस्था

नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोरोना मरीज के लिए व्यवस्था उपलब्ध है. कोरोना मरीज के लिए NMCH ने 100 बेड का अस्पताल बनाया है. 17 मई को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने नए भवन का उद्घाटन किया था. नवनिर्मित भवन को कोरोना मरीजों के लिए समर्पित कर दिया गया है. यहां ओटी, फ्लूकॉर्नर, वार्ड, पीपीई किट, मास्क, हैंड वॉश और अन्य जरूरी व्यवस्था है. 20 हजार लीटर प्रति घंटा ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट की व्यवस्था की गई है.

जांच में अब तक 17 पाए गए संक्रमित

पटना सिविल सर्जन अविनाश कुमार सिंह के मुताबिक शुक्रवार को NMCH में 26 संदिग्ध सैंपल की जांच हुई थी. जांच के दौरान तीन मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई. तीनों मरीज नेत्र विभाग, सर्जरी और  मेडिसिन विभाग में इलाज कराने आए थे. इलाज के क्रम में कोरोना जांच करने पर पॉजिटिव पाए गए. सोमवार से अब तक पटना के सभी बड़े अस्पतालों और निजी लैब में 80 से अधिक कोरोना की जांच की गई है. अब तक कुल 17 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है.

ये भी पढ़ें- कैंसर मरीजों को बिहार से नहीं जाना होगा बाहर, 9 प्रमंडलों में इलाज की सुविधा सरकार करेगी मजबूत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget