एक्सप्लोरर

बिहार में तेजी से गिर रहा कोरोना का ग्राफ, संक्रमण दर एक फीसदी, इन जिलों में 10 से कम एक्टिव केस

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, " 1 मई, 2021 को राज्य में कोरोना संक्रमण का दर जहां 16 प्रतिशत के करीब था,  वहीं, 1 महीने में यह दर मात्र 1 फीसदी रह गया है. प्रतिदिन एक लाख से ज्यादा कोरोना सैंपलों की जांच हो रही है."

पटना: बिहार में आज से ठीक 30 दिनों पहले लॉकडाउन की घोषणा हुई थी. उस वक्त राज्य सहित देश में चित्कार मची हुई थी. श्मशानों और अस्पतालों में लोगों की भीड़ थी. इलाज से लेकर अंतिम संस्कार तक के लिए जद्दोजहद करना पड़ रहा था. लेकिन ठीक एक महीने बाद की स्थिति कुछ और ही है. लॉकडाउन वाले बिहार में बीते एक महीने में तेजी कोरोना का ग्राफ गिरा है. कई जिलों में तो मौजूदा समय में कोरोना के 10 से भी कम एक्टिव मामले हैं. 

इन जिलों में 10 से कम एक्टिव केस

बता दें कि जिन जिलों में दस से भी कम मरीज हैं उनमें अरवल, बांका, बक्सर, जमुई, जहानाबाद, कैमूर, लखीसराय, नालंदा और शेखपुरा शामिल हैं.

 

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने शुक्रवार को एक के बाद एक लगातार चार ट्वीट किए और राज्य में कोरोना से उत्पन्न स्थिति की जानकारी दी. उन्होंने कहा, " स्वास्थ्य विभाग की तत्परता और लोगों की जागरूकता से बिहार कोरोना पर विजय प्राप्त कर रहा है. राज्य में कोरोना संक्रमण दर एक फीसदी पर आ गया है. वहीं रिकवरी रेट में लगातार इजाफा हो रहा और यह करीब 98 फीसदी पर आ गया है. बावजूद स्वास्थ्य विभाग सतर्क है और आवश्यक संसाधन जुटा रहा है."

 

उन्होंने कहा, " तीसरी लहर में बच्चों के संक्रमण की संभावना पर राज्य के सरकारी मेडिकल काॅलेज अस्पताल और जिला अस्पतालों में एनआईसीयू, पीआईसीयू और एसएनसीयू व्यवस्था को दुरूस्त किया जा रहा. ब्लैक फंगस की दवा उपलब्धता पर नजर रखी जा रही है. लगभग 16 हजार एम्फोटेरिसीन इंजेक्शन राज्य के अस्पतालों में भेजी गई है."

 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, " 1 मई, 2021 को राज्य में कोरोना संक्रमण का दर जहां 16 प्रतिशत के करीब था, वहीं, 1 महीने में यह दर मात्र 1 फीसदी रह गया है. प्रतिदिन एक लाख से ज्यादा कोरोना सैंपलों की जांच हो रही है. राज्य में 5 चलंत आरटीपीसीआर जांच वाहनों द्वारा भी प्रतिदिन हजारों लोगों का कोरोना जांच किया जा रहा है." 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों के टीकाकरण के लिए पहले से ही ग्रामीण क्षेत्रों में 718  टीका एक्सप्रेस चलाए जा रहे हैं. गुरुवार को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 121 टीका एक्सप्रेस को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रवाना किया ताकि वैक्सीनेशन कार्य में और तेजी आ सके."

यह भी पढ़ें - 

बिहार की महिलाओं को नीतीश कुमार का एक और 'तोहफा', बेटियों को आरक्षण के बाद अब किया ये बड़ा एलान

BJP एमएलसी टुन्ना पांडेय को पार्टी ने किया निलंबित, नीतीश कुमार के खिलाफ की थी बयानबाजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय: 7 मौतों के बाद सरकार ने कसी कमर, तीसरे सोमवार से पहले मंत्री ने लिया जायजा
लखीसराय: 7 मौतों के बाद सरकार ने कसी कमर, तीसरे सोमवार से पहले मंत्री ने लिया जायजा
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
DMCH में मरीज को जमीन पर घसीटा, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget