एक्सप्लोरर

Special Status for Bihar: विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर रार जारी, CM नीतीश के मंत्री ने BJP पर साधा निशाना, जानें क्या कहा

मंत्री ने कहा कि नीति आयोग के रिपोर्ट के अनुसार बिहार पिछड़ा राज्य है. ऐसे में बिहार को विकसित बनाने के लिए अतिरिक्त राशि की आवश्यकता पड़ेगी ही. विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा तो ही बिहार आगे बढ़ेगा.

पटना: बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर बिहार एनडीए के घटक दल जेडीयू (JDU) और बीजेपी (BJP) दो हिस्सों में बंट गई है. एक तरफ जहां जेडीयू मांग को सही बताते हुए लगातार इस मुद्दे पर बात कर ही है. वहीं, बीजेपी नेता मांग को गलत बताते हुए पल्ला झाड़ते दिख रहे हैं. इसी क्रम में सीएम नीतीश (Nitish Kumar) के मंत्री सुमित सिंह (Sumit Singh) ने विशेष राज्य की मांग को लेकर जारी रार के बीच बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने शुक्रवार को जेडीयू के एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बिहार की स्थिति को देखते हुए बीजेपी के नेताओं को फैसला लेना चाहिए. खास कर बिहार बीजेपी के नेताओं को अवश्य फैसला करना चाहिए. 

पीएम मोदी दें विशेष राज्य का दर्जा

उन्होंने कहा कि नीति आयोग के रिपोर्ट के अनुसार बिहार पिछड़ा राज्य है. ऐसे में बिहार को विकसित बनाने के लिए अतिरिक्त राशि की आवश्यकता पड़ेगी ही. विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा तो ही बिहार आगे बढ़ेगा. मंत्री सुमित सिंह ने कहा कि केंद्र की ओर से अभी जो भी मिल रहा है, वह पर्याप्त नहीं है. और अधिक की आवश्यकता है. इसलिए दर्जा तो मिलना ही चाहिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दे दें. 

Tejashwi Yadav Wedding: रेचल ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद तो खुश हुए समर्थक, कहा- लगता ही नहीं कि दूसरे धर्म की है बहू, देखें वीडियो

विपक्ष पर किया पलटवार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाज सुधार यात्रा के संबंध में मंत्री सुमित सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के जिले में जाने से जो अधूरे कार्य हैं, वह भी काफी तेजी से चल पड़ते हैं. इसलिए वह जिले में जा रहे हैं, तो जहां जो कार्य रुका हुआ है, इन सब चीजों को देखेंगे. वहीं, विपक्ष द्वारा सीएम नीतीश की यात्रा पर बयानबाजी करने पर कहा कि अगर इसका फायदा जानना है, तो वे जनता से जाकर पूछें.

सीएम नीतीश ने कही थी ये बात

बता दें कि नीति आयोग की रिपोर्ट को लेकर जारी विवाद के बीच सीएम नीतीश ने  साफ तौर पर कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट आई है. नीति आयोग का मतलब है नेशनल इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया. आप पिछड़े राज्यों को ट्रांसफॉर्म किए बिना भारत को कैसे ट्रांसफार्म कर सकते हैं. जो राज्य पिछड़ा दिख रहा है, उसके उत्थान के लिए आपको काम करना होगा. उन्होंने कहा था कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दें. विशेष राज्य के दर्जे की मांग हम लोग बहुत पहले से करते रहे हैं. इसके लिए हम लोगों ने सर्वेक्षण कराकर एक-एक रिपोर्ट भी दिया. हम लोग सबसे पीछे हैं तो विशेष राज्य का दर्जा मिलना ही चाहिए.

यह भी पढ़ें -

Tejashwi Yadav Wedding: किन्नरों ने घर पहुंचकर दिया Tejashwi Yadav और Rachel को आशीर्वाद, गिफ्ट पाकर हुए गदगद, देखिए खास तस्वीरें

Bihar News: 22 दिसंबर से ‘समाज सुधार यात्रा’ पर निकलेंगे मुख्यमंत्री, देख लें नीतीश कुमार के कार्यक्रम से जुड़ी पूरी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
PM आवास के पास राहुल गांधी के धरने पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'लगता है कि...'
PM आवास के पास राहुल गांधी के धरने पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'लगता है कि...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
CJP Protest LIVE: 'मैं अभी जिंदा हूं…', मेदांता से बोले सोनम वांगचुक - '25 दिन की भूख हड़ताल में 11 किलो कम हुआ वजन
LIVE: 'मैं अभी जिंदा हूं…', मेदांता से बोले सोनम वांगचुक - '25 दिन की भूख हड़ताल में 11 किलो कम हुआ वजन
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
Embed widget