एक्सप्लोरर

AIUDF Chief Controversial Statement: बदरुद्दीन के विवादित बयान पर शाहनवाज बोले- इनका मकसद समाज में तनाव पैदा करना

Shahnawaz Hussain Reaction: एआईयूडीएफ के चीफ बदरुद्दीन के विवादित बयान को बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने गंदी बयानबाजी बताया है. उन्होंने कहा इस तरह की बयानबाजी बर्दाश्त नहीं है.

पटना: एआईयूडीएफ (AIUDF) के चीफ बदरुद्दीन अजमल (Badruddin Ajma) के बयान के बाद पूरे देश में बवाल मचा हुआ है. इस पर बीजेपी (BJP) नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन (Shahnawaz Hussain) ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ऐसे बयानबाजी का मकसद समाज में तनाव पैदा करना है. बदरुद्दीन अजमल के साथ-साथ कांग्रेस (Congress)को देश की जनता से तुरंत माफी मांगनी चाहिए.

इस तरह की बयानबाजी बर्दाश्त नहीं - शाहनवाज हुसैन

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि एआईयूडीएफ के चीफ जिस तरह से गंदी बयानबाजी की है. इससे पूरे हिंदू समाज को गाली देने का काम किए हैं. ये कही से भी बर्दाश्त नहीं है. ये सुनने में भी अच्छा नहीं है. वो क्या संदेश देना चाहते हैं? भारत में पहले से ही शादी को लेकर बहुत से कानून बने हुए हैं. 18 साल से अधिक उम्र की लड़कियां शादी कर सकती हैं. इसमें कई संशोधन भी होते रहे हैं. लेकिन हिंदू समाज को बदनाम करना और फिर मुस्लिम समाज पर बयान देना. वो किस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं?

'एआईयूडीएफऔर उसके सहयोगी कांग्रेस को मांगनी चाहिए माफी'

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस तरह के बयान के लिए बदरुद्दीन अजमल को माफी मांगनी चाहिए. इस तरह के नेता समाज में तनाव पैदा कर अपनी राजनीति चमकाना चाहते हैं. इस तरह से बयान से पूरे मुल्क में गम और गुस्सा है. इस पर तुरंत एआईयूडीएफ और उसके सहयोगी कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए.

बदरुद्दीन अजमल ने दिया था ये विवादित बयान

बता दें कि एआईयूडीएफ के चीफ बदरुद्दीन अजमल ने कहा था कि हिंदुओं को अपनी लड़कियों की शादी 18 साल की उम्र में कर देनी चाहिए. मुस्लिम लड़कियों की शादी तो 18 साल की उम्र में हो जाती है. लेकिन हिंदू लड़के तो 40 साल की उम्र तक शादी नहीं करते हैं. उससे पहले वे गैरकानूनी तरीके से दो तीन बीवियां रखते हैं. हिन्दू तो 40 साल की उम्र तक अवैध साथी रखते हैं. वो बच्चे पैदा नहीं करते और पैसा बचाते हैं.

ये भी पढ़ें: Rajgir Festival: राजगीर महोत्सव में हर्बल टी गार्डन बना आकर्षण का केंद्र, 'पगला बाबा' से है इसका कनेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget