एक्सप्लोरर

‘नीतीश कुमार को BJP कठपुतली की तरह…’, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह का बड़ा बयान

Bihar Politics: राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि कांग्रेस बिहार में महागठबंधन में रहकर चुनाव लड़ेगी. वहीं उन्होंने दावा किया कि सीएम नीतीश NDA में असहज हैं.

Bihar News: बिहार कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा दिया है. एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार एनडीए में सहज हो ही नहीं सकते. नीतीश NDA में असहज हैं, नीतीश की जो विचारधारा है जो उनकी राजनीति है उसके अनुसार वे NDA में कभी भी कंफर्टेबल नहीं रह सकते हैं.

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को बीजेपी कठपुतली की तरह रखना चाहती है. जो नीतीश को स्वीकार नहीं होगा. कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि नीतीश कुमार को लेकर कांग्रेस तब तक कुछ नहीं सोचेगी जब तक वे भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं. जब नीतीश का बीजेपी से मोहभंग होगा तब कांग्रेस उनके बारे में सोचेगी. अभी तो यही सोचकर चल रहे हैं कि सीएम नीतीश से सीधे तौर पर लड़ना है. 

क्या CM नीतीश को महागठबंधन में शामिल करेंगे?
जब सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह से पूछा गया कि अगर नीतीश कुमार बीजेपी से अलग होंगे तो क्या आप उनको महागठबंधन में लेंगे. इसपर उन्होंने कहा बिल्कुल स्वाभाविक तौर पर. बता दें कि इससे पहले लालू यादव ने कहा कि हम बिहार में बीजेपी की सरकार नहीं बनने देंगे. हालांकि नीतीश कुमार को लेकर उन्होंने कुछ नहीं कहा.

सीएम नीतीश को लेकर उनका सॉफ्ट कॉर्नर रहा. वहीं शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे ने भी नीतीश को लेकर चिंता जाहिर की. उन्होंने कहा कि जो हमारे साथ हुआ वो नीतीश के साथ भी हो सकता है. अब कांग्रेस भी नीतीश पर सॉफ्ट दिख रही है. 

कांग्रेस महागठबंधन में रहकर लड़ेगी चुनाव
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में कांग्रेस अकेले नहीं गठबंधन में रहकर चुनाव लड़ेगी. राहुल गांधी बिहार आकर खुद बोल चुके हैं कि इंडिया गठबंधन से पहले से बिहार में महागठबंधन है और हम लोग गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे. जब राहुल बोल चुके हैं तो फिर अकेले लड़ने का सवाल कहां पैदा होता है. 

कितनी सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस?
कांग्रेस नेता से पूछा गया कि उनकी पार्टी पिछली बार 70 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, इस बार कितनी सीटों पर लड़ने वाली है. इसपर उन्होंने कहा कि इसपर सहयोगी दलों से बातचीत करेंगे. अभी सार्वजनिक नहीं कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस मजबूती से चुनाव की तैयारी में लगी हुई है. जनवरी एवं फरवरी में राहुल गांधी बिहार आए.

22 फरवरी को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बिहार आ रहे हैं. बक्सर में कांग्रेस का बड़ा कार्यक्रम है. चुनावी साल में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत तमाम बड़े नेताओं के बिहार दौरे होने वाले हैं.

कृष्णा अल्लावरु को बनाया बिहार का प्रभारी 
वहीं बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल किया गया है. कांग्रेस ने युवा चेहरे कृष्णा अल्लावरु को बिहार का प्रभारी बनाया है. अल्लावरु अभी यूथ कांग्रेस के प्रभारी हैं और राहुल गांधी के करीबियों में उनकी गिनती होती है. मूलरूप से कर्नाटक से आने वाले अल्लावरू बिहार कांग्रेस के मौजूदा प्रभारी मोहन प्रकाश की जगह लेंगे. इस पर अखिलेश ने कहा कि कृष्णा अल्लावरु को संगठन का अच्छा अनुभव है. वे बड़े नेता हैं. उनके आने से कांग्रेस को बिहार में लाभ होगा.

यह भी पढ़ें: रोहतास में ननद-भाभी के विवाद ने ली मासूम की जान, मामी पर लगा भांजे को जहर देने का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
Live: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget