एक्सप्लोरर

Bihar Politics: राहुल गांधी से इस बड़े मुद्दे पर मिला समर्थन तो खुश हुई JDU, ललन सिंह बोले- हम स्वागत करते हैं...

Caste Census in india: बिहार में जातीय गणना करा रही नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की ओर से जाति आधारित जनगणना का समर्थन करने पर खुसी जाहिर की है.

Bihar Caste Survey: जाति आधारित जनगणना का राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की ओर से समर्थन करने पर जेडीयू (JDU) ने खुशी जाहिर की है. नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी जनता दल यूनाइटेड की ओर से मंगलवार को कहा गया कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने जाति आधारित जनगणना का समर्थन किया है, जो सामाजिक न्याय (Social Justice)  की दिशा में एक सही कदम है. हम इसका स्वागत करते हैं.

लंबे समय से जेडीयू करती रही है मांग

पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जनता दल (यूनाइटेड) और हमारे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ से इसकी मांग वर्षों से की जाती रही है. इस बार भी उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलकर अपनी मांग को दोहराया. इससे पहले जनता दल (यूनाइटेड) के 11 सांसदों का प्रतिनिधिमंडल गृहमंत्री से मिलकर जातिगत जनगणना करवाने की मांग की थी, लेकिन वे नहीं माने. 

राज्य सरकार करा रही है जातीय गणना

पार्टी की ओर से कहा गया है कि केंद्र सरकार की ओर से कोई आश्वासन नहीं मिलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में जातीय गणना कराने का निर्णय लिया, जिसमें बीजेपी जान बुझ कर देर करती रही, लेकिन मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्णय के सामने बीजेपी को झुकना पड़ा और गणना हो रही है.

राष्ट्रीय स्तर पर की जातीय जनगणना की मांग

जेडीयू की ओर से कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने बिहार की कई जनहितकारी योजनाओं को बाद में राष्ट्रीय योजनाओं में शामिल किया है. लिहाजा, जनहित और राष्ट्रहित में जातिगत जनगणना को भी स्वीकार कर पूरे देश में जाति आधारित जनगणना करवाना चाहिए, ताकि अति पिछड़े, दलित, पिछड़े और ऊंची जाति के लोगों को आजादी के अनुरूप सत्ता में भागीदारी और हिस्सेदारी मिलने का रास्ता साफ हो सके.

कर्नाटक में राहुल ने उठाया था मुद्दा

चुनावी राज्य कर्नाटक के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जाति जनगणना और ओबीसी के मुद्दे पर केंद्र सरकार को जमकर घेरा. राहुल ने कहा कि यूपीए की सरकार ने  2011 में जो जनगणना कराया था, उसमें पहली बार ये सवाल पूछा गया था था कि आप ओबीसी हैं या अनुसूचित जाति या आदिवासी यानी आपकी जाति क्या है? उन्होंने कहा कि पूरा का पूरा डेटा केंद्र सरकार के पास है. लेकिन ओबीसी के नाम पर वोट बटोरने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डेटा पब्लिक नहीं की. वे अभी तक इसे छुपा कर बैठे हुए हैं. 

ओबीसी का वट तो लिया, पर कुछ नहीं किया

राहुल गांधी ने केंद्र की बीजेपी सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि अगर ओबीसी को उनका हक नहीं दिला सकते, तो कुर्सी से हट जाएं. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि आपके बस की बात नहीं है, आप हटें तो हम करके दिखाते हैं. राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने ओबीसी से वोट तो लिया, लेकिन पिछले 9 साल में इस वर्ग के लिए कुछ नहीं किया. राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी ओबीसी से वोट तो ले लेते हैं, मगर ओबीसी को जब सशक्त करने की बात आती है, तो कुछ नहीं करते हैं. कांग्रेस नेता ने नरेंद्र मोदी को ललकारते हुए कहा कि ओबीसी की बात करते हैं, तो फिर कुछ काम भी कर के दिखाइए. 

ये भी पढ़ेंः Motihari Hooch Tragedy: मोतिहारी शराबकांड मामले में पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज, पांच थानाध्यक्ष निलंबित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पटना रावण दहन: 4 बजे तक पहुंच जाएं गांधी मैदान, किस गेट से होगी एंट्री?
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण में दंपती से दरिंदगी! महिला से गैंगरेप, 8 आरोपी गिरफ्तार
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात
पवन सिंह ने अक्षरा को कहा- बाबू, अब पत्नी ज्योति ने कह दी बड़ी बात

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
Embed widget