एक्सप्लोरर

स्वतंत्रता आंदोलन की तरह होगी बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा'- कांग्रेस

सांसद अखिलेश सिंह ने कहा कि 65 लाख लोगों को वोट के अधिकार से वंचित किया जा रहा है. नीतीश कुमार नरेंद्र मोदी और उनके लोग चुप्पी साधे हुए हैं.

बिहार में रविवार (17 अगस्त, 2025) से राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और महागठबंधन के सभी नेता एक साथ सासाराम से वोटर अधिकार यात्रा पर निकलने वाले हैं. इसको लेकर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि कल से 16 दिनों की 25 जिले में करीब 1300 किलोमीटर की कांग्रेस पार्टी की यात्रा शुरू हो रही है, जिसमें राहुल गांधी के साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और सीपीआई, सीपीएम के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे.

यात्रा में रहेंगे महागठबंधन के सभी दलों के नेता

उन्होंने कहा कि "महागठबंधन के सभी दल के नेता इस यात्रा में मौजूद रहेंगे. एसआईआर को लेकर अलग-अलग दल के लोग इलेक्शन कमीशन से मिलने गए थे. इलेक्शन कमीशन ने कहा था 20% लोगों का वोट काटेगा जबकि उस समय निरीक्षण का काम पूर्ण रूप से शुरू नहीं हुआ था."

उन्होंने ये भी कहा कि 65 लाख लोगों को वोट के अधिकार से वंचित किया जा रहा हो और उस पर नीतीश कुमार, नरेंद्र मोदी और उनके लोग चुप्पी साधे हुए हैं तो कांग्रेस पार्टी जिस तरह से स्वतंत्रता आंदोलन की लड़ाई लड़ी थी उसी तरह बिहार की जनता की लड़ाई हम लोग लड़ेंगे.

अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, "लोकसभा और राज्यसभा में इसको लेकर हर दिन 267 का हम लोग नोटिस देते रहे, एसआईआर पर चर्चा की मांग करते रहे. ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा जरूर हुई, लेकिन एसआईआर पर चर्चा करना भारत सरकार मोदी की सरकार जरूरी नहीं समझा. पिछड़े और अंतिम पंक्तियों पर बैठे हुए लोगों को साथ अन्याय हो रहा है. इस लिए यह यात्रा होना जरूरी था."

वहीं इस यात्रा पर एनडीए नेताओं के जरिए दिए गए बयान कि ये लोग नौटंकी करेंगे पर अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि जो लोगों ने बिहार की जनता के साथ छल और नौटंकी किया, वही लोग यह सब बात कर रहे हैं. ऐसा हम लोग होने नहीं देंगे. 

अखिलेश सिंह ने नीतीश सरकार पर क्या कहा?

नीतीश सरकार के नौकरी और रोजगार के मुद्दे पर अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहार की जनता ने 20 साल नीतीश सरकार को दिया. इसमें एक दो साल इधर-उधर कर दीजिए तो 18 साल बीजेपी और जेडीयू की सरकार रही है. इनके रीजन में नौकरी समाप्त हो गई और अब यह लोग फिर से हसीन सपने बेचने का काम कर रहे हैं.

अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि अब इन पर कौन भरोसा करेगा, कौन विश्वास करेगा. नौकरी कुछ दिया भी है तो तेजस्वी यादव ने दिया है और तेजस्वी यादव सही कह रहे हैं कि उनके एजेंडा को वह नकल कर रहे है. 2025 में नीतीश कुमार बिल्कुल मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे.

ये भी पढ़ें: Bihar: RJD सांसद सुरेंद्र यादव का बयान- 'मुसलमानों ने देश के लिए सबसे ज्यादा बलिदान दिया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर के रिजल्ट से पहले महागठबंधन में फूट! ऐसा क्या हुआ?
बांकीपुर के रिजल्ट से पहले महागठबंधन में फूट! ऐसा क्या हुआ?
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
Saturday Box Office: दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 2 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 130 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget