एक्सप्लोरर

कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने की लालू यादव से मुलाकात, अभिनेत्री बेटी के लिए मांगी ये सीट

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा की बेटी नेहा शर्मा बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं. लालू से मिलकर अजीत शर्मा ने कहा है कि भागलपुर सीट कांग्रेस को दे दी जाए.

Lok Sabha Elections 2024: बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए सीटों को लेकर घमासान मचा है. महागठबंधन में अभी तक सीट शेयरिंग (Seat Sharing) का फॉर्मूला सेट नहीं हो पाया है लेकिन डिमांड जारी है. सूत्रों के अनुसार भागलपुर से कांग्रेस के विधायक अजीत शर्मा (Ajit Sharma) ने गुरुवार (21 मार्च) की देर रात राबड़ी आवास जाकर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) से मुलाकात की है.

भागलपुर से बेटी नेहा शर्मा को लड़ाना चाहते हैं अजीत शर्मा

सूत्रों के अनुसार अजीत शर्मा ने लालू यादव से आग्रह किया है कि भागलपुर लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में दे दी जाए. कहा जा रहा है कि कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा अपनी बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा को भागलपुर से कांग्रेस से लोकसभा का चुनाव लड़ाना चाहते हैं.

2014 और 2019 में आरजेडी के पास थी भागलपुर सीट

बता दें कि अभी भागलपुर लोकसभा सीट जेडीयू के खाते में है. 2024 के लोकसभा चुनाव में भी एनडीए में यह सीट जेडीयू के खाते में गई है. अभी इस सीट से जेडीयू से अजय मंडल सांसद हैं. महागठबंधन में 2014 में और 2019 में आरजेडी के पास यह सीट थी. आरजेडी से 2014 में शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने लड़ा था और जीत भी गए थे. हालांकि 2019 में भी उन्हें आरजेडी से ही मौका दिया गया था लेकिन वह हार गए थे.

महागठबंधन में नहीं हुआ है सीटों का बंटवारा

कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने लालू से मिलकर भले भागलपुर सीट की डिमांड कर दी है लेकिन इस पर कितनी बात बनती है यह वक्त बताएगा. बता दें कि अभी महागठबंधन में सीटों को लेकर ही मामला फंसा है. आरजेडी खुद 28 सीट से कम पर नहीं लड़ना चाहती है. कांग्रेस को सात से आठ सीट ही देने की बात हो रही है. देखना होगा कि सीटों का उलझा मामला कब तक सुलझता है.

यह भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आया BJP के फायरब्रांड नेता का बयान, क्या बोले गिरिराज सिंह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget