एक्सप्लोरर

पॉजिटिव-नेगेटिव के 'चक्कर' में फंसे कांग्रेस MLA, कहा- सरकार कराए गड़बड़ी की जांच, डर से मर जाएगा इंसान

उन्होंने कहा, " पूरे बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी विचित्र स्थिति है. जब विधायक के साथ इस तरह की घटना हो सकती है, तो आम लोगों के साथ क्या होता होगा. बिहार सरकार को मैं ये कहना चाहता हूं कि जो भी जांच हो रही है वो सही नहीं हो रही है. इसकी जांच करवा कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करिए."

भागलपुर: कांग्रेस विधायक दल के नेता और विधायक अजीत शर्मा इन दिनों पॉजिटिव-नेगेटिव के चक्कर में फंसे हुए हैं. इस चक्कर में वो अकेले नहीं उनकी पत्नी भी फंसी हुईं हैं. दरअसल, कांग्रेस नेता को मुंबई जाना था. ऐसे में उन्होंने और उनकी पत्नी ने कोरोना जांच कराई. पहली बार उन्होंने 24 मई को जेएलएनएमसीएच में कोरोना जांच कराई, जहां उनके टेस्ट का कोई रिजल्ट नहीं आया. 

बिफर गए हैं कांग्रेस विधायक 

ऐसे में 25 मई को दोबारा उन्होंने भागलपुर से दूसरे सरकारी अस्पताल में जांच कराई, जहां उनका रिपोर्ट पॉजिटिव आ गया. लेकिन इस रिपोर्ट पर उन्हें विश्वास नहीं हुआ. इस वजह से 26 मई को उन्होंने तीसरी बार निजी जांच केंद्र जो गवर्मेंट सर्टिफाइड है वहां से टेस्ट कराया, जहां उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आ गई. अब जांच के पॉजिटिव-नेगेटिव के चक्कर में फंसे कांग्रेस विधायक बिफर गए हैं. 

उन्होंने कहा, " पूरे बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी विचित्र स्थिति है. जब विधायक के साथ इस तरह की घटना हो सकती है, तो आम लोगों के साथ क्या होता होगा. बिहार सरकार को मैं ये कहना चाहता हूं कि जो भी जांच हो रही है वो सही नहीं हो रही है. इसकी जांच करवा कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करिए. स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ ऐसा मजाक सही नहीं है."

शॉक में ही मर जाएगा इंसान

उन्होंने कहा, " जो पॉजिटिव आएगा वो तो शॉक में ही मर जाएगा कि मैं कोरोना संक्रमित हूं. अभी की जो स्थिति है उसमें डर लाजमी भी है. लोग मुंह फेर लेते हैं. मां-बाप से लोग मुंह फेर रहे हैं, उनके शव को नहीं छू रहे हैं. स्वास्थ्यकर्मी किसी को भी पॉजिटिव रिपोर्ट दे देते हैं. ऐसे में अविलंब पूरे मामले की जांच कराएं और कार्रवाई करें."

बीजेपी जिलाध्यक्ष ने दी ये प्रतिक्रिया

इधर, भागलपुर बीजेपी के जिला अध्यक्ष रोहित पांडेय ने इस पूरे मामले में कड़ी आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि अगर कोई आशंका थी तो कांग्रेस नेता को अधिकारियों से मिलना चाहिए था और जांच के बारे में बताना चाहिए था. वो सरकार पर सवाल करने से ज्यादा बेहतर था. ऐसे मीडिया में आकर बोलना उचित नहीं है.

यह भी पढ़ें -

बिहार: 'तालाब' में तब्दील हुआ थाना और डाकघर, घुटने भर पानी में आने-जाने को मजबूर कर्मचारी

Yaas Cyclone: देखते-देखते दो हिस्सों में टूट गया पक्का मकान, जोरदार आवाज सुनकर सहमे लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget