एक्सप्लोरर

70 हजार करोड़ का घोटाला? पटना में पवन खेड़ा ने CAG रिपोर्ट के हवाले से नीतीश-मोदी सरकार को घेरा

Pawan Khera: पवन खेड़ा ने कहा कि यहां पुल ही नहीं जनता का पैसा भी बह गया. मैं बिहार को बधाई देने आया हूं, क्योंकि एक ऐसा घोटाला हुआ है, जिसका सरकार को ही पता नहीं.

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने बुधवार को पटना में बिहार की जनता को चेताया कि राज्य में 70,000 करोड़ का महा घोटाला हुआ है. यह दावा उन्होंने (कैग) की रिपोर्ट के हवाले से किया है, जिसमें कई विभागों ने यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट जमा नहीं किए. खेड़ा ने कहा कि ये घोटाला केवल पैसे का नहीं, ईमानदारी और प्रशासनिक पारदर्शिता का भी है.

पवन खेड़ा ने कहा कि "यहां पुल ही नहीं, जनता का पैसा भी बह गया. मैं बिहार को बधाई देने आया हूं, क्योंकि एक ऐसा घोटाला हुआ है जिसका सरकार को ही पता नहीं. हिसाब ही नहीं है. 70,000 करोड़ रुपये खर्च तो हुए, पर उसका कोई वैध कागज नहीं दिया गया. यहां सिर्फ पुल नहीं बहा बिहार का खजाना बह गया है.” 

पवन खेड़ा ने जारी किए आंकड़े 

पंचायती राज विभाग

28,154.10 (करोड़) 

शिक्षा विभाग

12,623.67 (करोड़) 

शहरी विकास विभाग

11,065.50 (करोड़) 

ग्रामीण विकास विभाग

7,800.48 (करोड़) 

कृषि विभाग

2,107.63 (करोड़) 

अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग

1,397.43 (करोड़) 

पिछड़ा-अति पिछड़ा कल्याण विभाग

911.08 (करोड़) 

समाज कल्याण विभाग

941.92  (करोड़) 

स्वास्थ्य विभाग

860.33 (करोड़) 

सहकारिता विभाग

804.69 (करोड़) 

खेड़ा ने तंज कसते हुए कहा कि “बच्चों का मिड डे मील तक नहीं छोड़ा. बच्चों का भोजन चुराने वालों को भगवान भी माफ नहीं करेगा, तो जनता कैसे करेगी?” खेड़ा ने आरोप लगाया कि इस गबन में BJP के नेता भी शामिल हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “विक्रम और बैताल में से बैताल ने कितना लिया, ये भी सामने लाऊंगा.” उन्होंने दावा किया कि एक वीडियो तैयार किया गया है, जिसमें स्पष्ट दिखाया जाएगा कि पैसा किन विभागों और नेताओं के जरिए बहाया गया. 

CAG पर भरोसा, चुनाव आयोग पर सवाल

खेड़ा ने कहा, “काश चुनाव आयोग में भी कैग जैसी ईमानदारी होती. अब हमें कैग अधिकारियों की सुरक्षा की चिंता है.  उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लोकतांत्रिक संस्थानों को जेब में डालने की कोशिश कर रही है, लेकिन बिहार की जनता सब समझ रही है. हम इस मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरेंगे और संसद में भी इसकी गूंज होगी. ये बिहार की क्रांति की भूमि है. यहां जनता चुप नहीं बैठती.”

क्या है यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट (UC)?

बता दें कि सरकारी खर्च के बाद हर विभाग को यह बताना होता है कि पैसे का उपयोग कैसे किया गया. इसे UC (Utilisation Certificate) कहा जाता है. अगर यह जमा नहीं होता, तो उस खर्च पर गड़बड़ी का संदेह बनता है. बिहार सरकार के कई विभाग के यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट कैग को नहीं मिले हैं, जिसे लेकर अब विपक्ष बिहार सरकार पर हमलावर है. 

ये भी पढ़ें: Tejashwi Yadav: 'एक इंजन अपराध में और दूसरा भ्रष्टाचार में', बोले तेजस्वी यादव- 80 हजार करोड़ के घोटाले की जांच हो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार में छात्रों के हित में 4 बड़े ऐलान, CM सम्राट चौधरी की पहल
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget