एक्सप्लोरर

कृष्णा अल्लावरु ने तेजस्वी यादव को दिया झटका! कैसे तय होगा कौन बनेगा CM? जान लीजिए

Krishna Allavaru: बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारु बुधवार को सासाराम पहुंचे थे. ससाराम से ही 17 अगस्त से वोट अधिकार यात्रा की शुरुआत होनी है. पढ़िए उन्होंने क्या कुछ कहा है.

बिहार में इस साल (2025) होने वाले विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव को सीएम फेस माना जा रहा है, लेकिन कांग्रेस लगातार चौंकाने वाला बयान दे रही है. बुधवार (13 अगस्त, 2025) को एक बार फिर ऐसा ही हुआ. बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारु ने कहा कि मुख्यमंत्री बनाने का अधिकार बिहार की जनता को है. बिहार के एमएलए को है. जो वो चाहेंगे वो मुख्यमंत्री बनेगा. 

बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु सासाराम में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. इस दौरान उनसे फिर पत्रकारों ने पूछा कि कौन मुख्यमंत्री होगा? इस पर दोबारा अल्लावरु ने जवाब दिया कि जनता से पूछिए. कृष्णा अल्लावरु का यह बयान सीधे तौर पर तेजस्वी यादव के लिए झटका देने वाला है. हालांकि यह तय है कि महागठबंधन की सरकार बनी तो तेजस्वी ही सीएम होंगे. चुनाव में कुछ महीने बाकी हैं लेकिन अभी से ही आरजेडी के नेताओं का साफ कहना है कि तेजस्वी यादव ही सीएम फेस हैं.

सासाराम से शुरू होगी राहुल गांधी की यात्रा

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और इंडिया गठबंधन के नेता बिहार में 17 अगस्त से 'वोटर अधिकार यात्रा' शुरू करने जा रहे हैं. अलग-अलग 21 जिलों में यह यात्रा होगी. वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत सासाराम से होगी. इसी को लेकर बुधवार को जिला मुख्यालय के एक निजी भवन में बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारु की अध्यक्षता में बैठक हुई. 

बैठक में प्रदेश कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों के भी शीर्ष नेता शामिल हुए. इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती एवं राहुल गांधी की चुनावी यात्रा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. 

कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारु ने कहा, "राहुल गांधी देश में वोट को मजबूत करने निकले हैं. वह भारत के संविधान, लोकतंत्र और मतदाताओं को मजबूत करने बिहार आ रहे हैं. राहुल गांधी बिहार और भारत के भविष्य को मजबूत करने के लिए वोटर अधिकार यात्रा पर निकल रहे हैं. वे जनता की अदालत में पहुंचेंगे और बताएंगे कि भारत के संविधान को अगर मजबूत करना है तो यहां के मतदाता को मजबूत करना होगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget