एक्सप्लोरर

Kanhaiya Kumar: आज कन्हैया कुमार पटना में करेंगे पदयात्रा, कल CM हाउस का होगा घेराव, जानें पूरा शेड्यूल

Palayan Roko Naukari Do Yatra: 'पलायन रोको, नौकरी' दो यात्रा की शुरुआत आज (गुरुवार) सुबह 10 बजे से पटना सिटी स्थित गुरुद्वारे से होगी. यह यात्रा शाम 6 बजे पटना यूनिवर्सिटी के सेंट्रल गेट पर खत्म होगी.

Bihar News: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार 'पलायन रोको, नौकरी दो' के तहत आज (10 अप्रैल) पटना में पदयात्रा करेंगे. आज पदयात्रा का 26वां दिन है. इसको लेकर कन्हैया कुमार ने गुरुवार की सुबह एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि कल विश्राम के बाद आज 'पलायन रोको-नौकरी दो' यात्रा अपने तय कार्यक्रम के अनुसार पटना साहिब से चलेगी. बिहार को रोजगार और अधिकार के लिए आइए पटना में मिलते हैं. हाथ से हाथ जोड़कर कदम से कदम मिलाते हैं और नया बिहार बनाते हैं.

पदयात्रा की शुरुआत आज सुबह 10 बजे से पटना सिटी स्थित गुरुद्वारे से होगी. शाम 6 बजे पटना यूनिवर्सिटी के सेंट्रल गेट पर पदयात्रा खत्म होगी. पदयात्रा को लेकर सदाकत आश्रम में एक बेस कैंप तैयार किया गया है. पदयात्रा के माध्यम से कन्हैया कुमार हजारों युवाओं को साधेंगे. पटना यूनिवर्सिटी और मुसल्लहपुर हाट युवाओं का गढ़ है जहां हजारों युवा नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं.

कन्हैया कुमार की आज की पदयात्रा का शेड्यूल नीचे देखें

• सुबह 8.30 बजे सदाकत आश्रम कैंप में ध्वजारोहण होगा. 
• 10 बजे पटना सिटी स्थित गुरुद्वारे से शुरुआत के बाद पदयात्रा हाजीगंज, झाऊगंज, मारुफगंज, मालसलामी, गौरीदास रोड की मंडी, सिमली होती हुई गुरु का बाग पहुंचेगी.
• सुबह 11.30 बजे गुरु का बाग कमेटी हॉल में विश्राम होगा.
• इसके बाद शाम साढ़े 4 बजे यात्रा फिर से शुरू होगी जो कि डॉ. अंबेडकर छात्रावास से पत्थर की मस्जिद की ओर जाएगी. 
• दरगाह रोड चौराहा पर शाम 5 बजे नुक्कड़ सभा का आयोजन होगा.  
• 5.30 बजे मुसल्लहपुर हाट में साई मंदिर के पास टी ब्रेक होगा. 
• पटना यूनिवर्सिटी के सेंट्रल गेट पर शाम 6 बजे यात्रा का समापन होगा.

11 अप्रैल को होगा यात्रा का समापन

कन्हैया कुमार 'पलायन रोको, नौकरी दो' यात्रा के जरिए 11 अप्रैल को सीएम हाउस का घेराव करेंगे. इसी के साथ पदयात्रा का समापन होगा. कांग्रेस के करीब पांच हजार कार्यकर्ता सीएम हाउस का घेराव करेंगे.

यह भी पढ़ें: ‘मुंह में दही जमा कर...’, बिहार में आपराधिक घटनाओं को लेकर तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को घेरा

एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. करीब 9 सालों से पत्रकारिता जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई. राजनीति व क्राइम की खबरों को जटिलता से सरलता में बदलने का कौशल, खाली समय में सिनेमा, संगीत में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget